Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

राष्ट्रीय

मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! कोहरे में 11 वाहन आपस में टकराए, 4 की मौत; 25 घायल- 7 गाड़ियां जलकर राख

16 दिसंबर, 2025 12:56 PM

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हुए हैं। एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण 11 वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें 5 बसें और 2-3 छोटी गाड़ियां जल गईं। कुल 7 वाहनों में आग लगी।

घायलों का इलाज और राहत कार्य
गंभीर रूप से घायल लोगों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। घायलों को उचित इलाज के साथ-साथ 50 हजार रुपए सहायता राशि देने की भी घोषणा की गई।

कैसे हुआ हादसा
तड़के सुबह यह हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण एक कार डिवाइडर से टकराई, तभी पीछे से एक बस उसी कार में टकरा गई। इसके बाद एक के बाद एक कई बसें और छोटे वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बसों और कुछ गाड़ियों में आग लग गई। कुल 8 बसें और 3 छोटी गाड़ियां आपस में टकराईं।

एसएसपी की जानकारी
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दो बस पूरी तरह जल गई हैं और दो से तीन छोटी गाड़ियां भी जल गईं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे का यह हिस्सा पूरी तरह बंद हो गया, और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बसें यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थीं। वह खुद सो रहा था जब अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। यात्रियों की चीख-पुकार चारों तरफ गूंजने लगी। हादसे के कारणों की जांच जारी है, लेकिन घना कोहरा इसे मुख्य वजह माना जा रहा है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी आदेश दिए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी