Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा

21 फ़रवरी, 2026 06:43 PM

मुंबई। अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी हाल ही में रिलीज़ हुई मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर फिल्म दलदल में नजर आईं, जिसे दुनियाभर में सराहा जा रहा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनय में आने से पहले समारा ने फिल्म भूत पार्ट वन दि हॉन्टेड शिप में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। हाल ही में उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया और कहा कि अभिनय सीखने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता। समारा ने इसे अविश्वसनीय अनुभव बताते हुए कहा कि मैंने उस फिल्म में इसलिए काम किया, क्योंकि मैं एक्टिंग करना चाहती थी। मैं लंबे समय से विक्की का काम देख रही थी। उनके सामने रहकर सीखने का मौका सबसे बड़ा होता है।

मैंने भूत के सेट पर उनसे बहुत कुछ सीखा। समारा ने बताया कि फिल्म के एक सीन के लिए जहाज के निचले हिस्से जैसा सेट बनाया गया था, जहां घुटनों तक पानी भरा हुआ था। उस पानी में पूरी टीम काम कर रही थी। पानी में डॉली, कैमरा, चप्पलें और रैपर सब थे। उसे असली जैसा दिखाने के लिए उसमें कॉफी और फूड कलर भी मिलाया गया था। समारा ने कहा कि वह पानी बिल्कुल साफ नहीं था, लेकिन मैंने विक्की को उसी पानी में एक्शन करते देखा। समारा ने विक्की की मेहनत और कला के प्रति उनके प्यार की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि एक बार विक्की पूरी रात डांस रिहर्सल करने के बाद सुबह सात बजे सेट पर पहुंच गए। रिहर्सल सुबह करीब 5:30 या 6 बजे खत्म हुई थी, फिर भी वे 07 बजे से 07 बजे तक की शिफ्ट के लिए तैयार थे। समारा ने कहा कि जब विक्की अपने किरदार में जाते हैं तो सिर्फ वही नजर आते हैं। यह मेहनत से ज्यादा कला के प्रति प्यार है, जो आपको आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि उस फिल्म में विक्की और भूमि पेडनेकर साथ थे और अब दलदल में वह भूमि सतीश पेडनेकर के साथ सह-कलाकार के रूप में काम कर रही हैं। उनके लिए यह एक ‘फुल सर्किल’ पल जैसा है। दलदल में समारा तिजोरी एक सीरियल किलर की भूमिका में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि सतीश पेडनेकर और आदित्य रावल भी हैं। यह फिल्म फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री