Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

राष्ट्रीय

भारत में रहना है तो कराना होगा ये काम, सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए बदल दिए नियम

02 जून, 2026 01:12 PM

भारत सरकार ने देश में रहने वाले विदेशी नागरिकों को लेकर एक अहम बदलाव किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फॉरेनर्स रूल्स, 2025 में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए भारत में रुकने वाले विदेशियों के लिए रजिस्ट्रेशन की समयसीमा को बदल कर और सख्त कर दिया गया है। हालांकि कुछ मामलों में राहत भी दी गई है।

सोमवार को मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अब अगर कोई विदेशी नागरिक 180 दिन या उससे कम अवधि के वीजा पर भारत आता है और वह किसी कारण से इस तय अवधि से अधिक समय तक भारत में रुकना चाहता है, तो उसे 180 दिन की अवधि समाप्त होने से पहले हर हाल में अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।

क्या बदलाव?
गृह मंत्रालय ने 'इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स रूल्स, 2025' के नियम 12 में संशोधन किया है। पहले अगर कोई विदेशी नागरिक तय 180 दिनों की सीमा से ज्यादा समय तक भारत में रुकना चाहता था, तो उसे भारत आने के 180 दिन पूरे होने के बाद 14 दिनों का ग्रेस पीरियड यानी अतिरिक्त समय मिलता था। इन 14 दिनों दिनों में वह रजिस्ट्रेशन करा सकता था।

हालांकि अब इस 14 दिन की छूट को खत्म कर दिया गया है। विदेशी नागरिक को 180 दिन का समय पूरा होने से पहले ही रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि निर्धारित समयसीमा से अधिक समय तक रुकने के लिए रजिस्ट्रेशन की मंजूरी अब केवल आपातकालीन परिस्थितियों में ही दी जाएगी।

विदेशी माता-पिता के बच्चों को राहत
इस बीच गृह मंत्रालय ने भारत में जन्म लेने वाले विदेशी नागरिकों के बच्चों को लेकर नियमों में ढील दी है। पुराने नियम के तहत, अगर भारत में किसी विदेशी जोड़े या मिक्स कपल के घर बच्चा पैदा होता था, तो वीजा सेवाओं या एक्जिट परमिशन के लिए 30 दिनों के अंदर ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए अधिकारियों को सूचित करना अनिवार्य था। हालांकि अब अगर पैदा हुए बच्चे के माता-पिता में से कोई भी एक भारतीय नागरिक है और वह बच्चे की भारतीय नागरिकता को बरकरार रखना चाहता है, तो उस पर यह 30 दिन वाला अनिवार्य सूचना का नियम लागू नहीं होगा। हालांकि, अगर वह बच्चा बाद में भारत में रहते हुए किसी अन्य देश की नागरिकता ले लेता है, तो माता-पिता को नागरिकता मिलने के 30 दिनों के भीतर इसकी सूचना रजिस्ट्रेशन अधिकारी को देनी होगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद