Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का... • कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...' • Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग • ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल • धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन • इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल • अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी • कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ • कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

राष्ट्रीय

भारत ने वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ की : गृह मंत्रालय

12 नवंबर, 2026 10:27 AM

केंद्र सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए वीजा प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से मुख्य भारतीय वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ और उप-श्रेणियों की संख्या 49 से घटाकर 23 कर दी है। इसके साथ ही वीजा आवेदन फॉर्म में भरे जाने वाले विवरण की संख्या में भी 65 से 70 प्रतिशत तक की कटौती की गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन बदलावों का उद्देश्य वीजा व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुसंगत बनाना और भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप ढालना है।

गृह मंत्रालय ने 27 अगस्त को मुख्य वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ और उप-श्रेणियों की संख्या 49 से घटाकर 23 कर दी थी। इससे पहले, अक्टूबर 2025 में भी वीजा श्रेणियों को तर्कसंगत बनाने की प्रक्रिया के तहत मुख्य श्रेणियों की संख्या 22 से घटाकर 13 और उप-श्रेणियों की संख्या 63 से घटाकर 49 की गई थी। बयान में कहा गया, “भारतीय वीजा व्यवस्था को सरल बनाने पर विचार करते समय सरकार ने विकसित देशों की वीजा प्रणालियों और वैश्विक मानकों का अध्ययन किया।”

इसमें कहा गया कि यात्रा के समान उद्देश्यों वाली वीजा श्रेणियों को एक साथ करने का मकसद वैध रूप से भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के साथ ही उनके लिए उपयुक्त वीजा श्रेणी की पहचान को अधिक स्पष्ट और आसान बनाना है। बयान के मुताबिक, फिलहाल 172 देशों के नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा उपलब्ध है और इसके तहत 13 उप-श्रेणियों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

पहले ‘पर्यटक’ वीजा’ के नाम से जानी जाने वाली श्रेणी का नाम बदलकर ‘आगंतुक वीजा’ कर दिया गया है। इसका उद्देश्य पारंपरिक पर्यटन के अलावा यात्रा के अन्य अनुमत उद्देश्यों को भी इसमें शामिल करना है। इस श्रेणी को दो उप-श्रेणियों, वी-1 और वी-2 में समेट दिया गया है।

चिकित्सा वीजा व्यवस्था में पारंपरिक और आयुष चिकित्सा पद्धतियों के तहत इलाज के लिए अलग-अलग प्रावधान बरकरार रखे गए हैं। छात्र वीजा श्रेणी को दो व्यापक उप-श्रेणियों में समेट दिया गया है। व्यापार वीजा श्रेणी को बी-1 और बी-2 नाम की दो उप-श्रेणियों में बांटा गया है। बी-1 वीजा के तहत लाइसेंस के आधार पर लंबे समय तक की जाने वाली कारोबारी गतिविधियां शामिल हैं। इसमें भारत में औद्योगिक या कारोबारी उपक्रम स्थापित करने के इच्छुक विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने सभी 23 श्रेणियों और उप-श्रेणियों के लिए वीजा आवेदन फॉर्म को सरल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक कवायद भी की है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा

कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

कई सीटों पर वोटों में कथित गड़बड़ी के दावों को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, जारी किया विस्तृत फैक्ट-चेक

सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत

सरकार ने '4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को किया मजबूत

IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

IMNEX-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

भारत का डिजिटल विकास हर गांव तक पहुंचना चाहिए : डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

पीएम मोदी ने ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ की सराहना की, कहा- भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय

पीएम मोदी ने ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ की सराहना की, कहा- भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय

पीएम मोदी ने साझा किया प्रेरणादायक सुभाषित, कहा- ‘श्रेष्ठजन सदैव लोकहित में लगे रहते हैं’

पीएम मोदी ने साझा किया प्रेरणादायक सुभाषित, कहा- ‘श्रेष्ठजन सदैव लोकहित में लगे रहते हैं’

'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद

'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद