Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

भारत और इजिप्ट के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत, 2030 तक 12 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

08 मई, 2026 04:58 PM

मुंबई : भारत और मिस्र (इजिप्ट) के बीच व्यापार और निवेश संबंध लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित बिजनेस डेलिगेशन मीटिंग में दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने व्यापार, निवेश, पर्यटन, ऊर्जा और फार्मास्युटिकल जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान दोनों देशों ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 12 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य भी दोहराया।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मुंबई स्थित इजिप्ट की महावाणिज्य दूत डाहलिया मोहम्मद नाजिह मोहम्मद तवाकोल ने कहा कि भारत और इजिप्ट के बीच ऐतिहासिक और मजबूत द्विपक्षीय संबंध रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में आयोजित 'डूइंग बिजनेस विद इजिप्ट' कार्यक्रम के लिए डॉ. विजय कलंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आयोजन दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि भारत और इजिप्ट ने आने वाले कुछ वर्षों में आपसी व्यापार को 12 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। जून 2023 में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी समझौता हुआ था, जबकि अक्टूबर 2025 में नई दिल्ली में रणनीतिक संवाद भी आयोजित किया गया था। इन पहलों से दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है।

डाहलिया तवाकोल ने कहा कि ऊर्जा, पर्यटन, कृषि, फार्मास्युटिकल और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में भारत और इजिप्ट के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विशेष रूप से सूएज नहर आर्थिक क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र वैश्विक व्यापार का बड़ा केंद्र बन रहा है और भारतीय कंपनियों के लिए निवेश और व्यापार के कई अवसर उपलब्ध हैं।

उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और पर्यटन आदान-प्रदान भी तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा फार्मास्युटिकल सेक्टर में भी द्विपक्षीय सहयोग की काफी संभावनाएं हैं। इजिप्ट से स्ट्रॉबेरी, अंगूर, उर्वरक और इलेक्ट्रॉनिक वायर जैसे उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कई इजिप्ट की कंपनियां तेजी से काम कर रही हैं।

वहीं, एमवीआईआरडीसी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई के चेयरमैन विजय कलंत्री ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत और इजिप्ट के बीच लगभग 5 अरब डॉलर का व्यापार हो रहा है और दोनों देश इसे 2030 तक बढ़ाकर 12 अरब डॉलर तक ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फार्मास्युटिकल, केमिकल, टेक्सटाइल और कई अन्य क्षेत्रों में व्यापार बढ़ाने की जबरदस्त संभावनाएं हैं। भारतीय कंपनियां भी इजिप्ट में निवेश कर रही हैं और इससे दोनों देशों के आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।

कलंत्री ने कहा कि पर्यटन भी दोनों देशों के बीच सहयोग का एक बड़ा माध्यम बन सकता है। जब व्यापार के साथ संस्कृति और पर्यटन जुड़ते हैं, तो आर्थिक रिश्ते और तेजी से आगे बढ़ते हैं। भारत और इजिप्ट लंबे समय से रणनीतिक साझेदार रहे हैं और दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि भारत और इजिप्ट के बीच व्यापार करने में किसी तरह की बड़ी बाधा नहीं है। कुछ लॉजिस्टिक चुनौतियां जरूर आती हैं, लेकिन उन्हें तेजी से हल किया जा रहा है। वीजा प्रक्रिया, माल ढुलाई और लोगों की आवाजाही को भी आसान बनाया जा रहा है, जिससे भविष्य में व्यापार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे