Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• उद्धव ठाकरे ने लॉरेंस बिश्नोई के मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी, कहा- जल्द ही खामियाजा भुगतना पड़ेगा • भारत-अमेरिका साझेदारी तय करेगी 21वीं सदी की दिशा : मार्को रुबियो • इलिनोइस हिंदू मंदिर पर हमले की कोशिश, 105 अमेरिकी लॉ मेकर्स ने एफबीआई जांच की मांग की • अमेरिका सैन्य क्षेत्र में 1.5 ट्रिलियन डॉलर का निवेश करना चाहता है: रक्षा मंत्री हेगसेथ • स्पेसएक्स की तीसरी तिमाही की आय में 161 प्रतिशत का उछाल, एलन मस्क ने 2028 तक 1 ट्रिलियन डॉलर राजस्व का रखा लक्ष्य • सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते हरे निशान में खुला बाजार; सेंसेक्स 755 अंक चढ़ा, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए • दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित • नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन • घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन

दुनिया

भारत-अमेरिका साझेदारी तय करेगी 21वीं सदी की दिशा : मार्को रुबियो

21 अक्टूबर, 2026 02:26 PM

मुंबई(एजेंसी) : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को कहा कि 21वीं सदी का इतिहास 'इसी क्षेत्र' में लिखा जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच की साझेदारी ही यह तय कर रही है कि यह सदी कैसी होगी।

अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मुंबई में आयोजित ‘फ्रीडम 250’ कार्यक्रम में रुबियो ने भारत के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है और एक मजबूत भू-राजनीतिक साझेदार है। अगर आप 21वीं सदी की कहानी और इतिहास के बारे में सोचें, तो यह इसी क्षेत्र में लिखा जा रहा है और अभी इसी वक्त लिखा जा रहा है। एक दिन कोई 21वीं सदी के इतिहास पर किताब लिखेगा। उसमें दुनिया के अन्य क्षेत्रों के बारे में भी एक अध्याय होगा, लेकिन 21वीं सदी कैसी होगी, चाहे वह अच्छी हो या बुरी, यह इसी बात से तय होगा कि इस क्षेत्र में क्या होता है। हम यह जानते हैं। हम इसे महसूस कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, "मेरा दृढ़ विश्वास है कि अमेरिका और भारत के बीच के संबंध, कई सकारात्मक मायनों में, यह तय करेंगे कि 21वीं सदी कैसी होगी। भारत और अमेरिका इस बात पर पूरी तरह सहमत हैं कि सुपरइंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल मानवता के भले के लिए किया जाना चाहिए। इसके साथ ही इनके नुकसानों को भी कम किया जाना चाहिए। इसके अलावा, दोनों देश एक ऐसे मुक्त और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र (इंडो-पैसिफिक) की आवश्यकता पर भी सहमत हैं, जहां कोई भी देश अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर अपना प्रभुत्व न जमा सके।"

उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार खुले समुद्री मार्गों पर निर्भर करता है। मुख्य रूप से भारत और अमेरिका के लिए यह एक ऐसे मुक्त और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर निर्भर है, जिसमें कोई भी देश अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर अपना प्रभुत्व या स्वामित्व होने का दावा न कर सके। इस मुद्दे पर, हमारी सोच शत-प्रतिशत एक जैसी है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, "दुनिया के कोई भी दो देश हर मुद्दे पर पूरी तरह से सहमत नहीं हो सकते। जाहिर है कुछ बातों पर असहमति भी होगी, लेकिन भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुख्य मुद्दों पर हमारे दोनों देशों के बीच असाधारण तालमेल हैं, खासकर इतने बड़े आकार वाले दो देशों के मामले में।

उन्होंने कहा, "मैं आपसे तीन महीने में फिर मिलूंगा, क्योंकि अब मैं हर तीन महीने में यहां आऊंगा।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

इलिनोइस हिंदू मंदिर पर हमले की कोशिश, 105 अमेरिकी लॉ मेकर्स ने एफबीआई जांच की मांग की

इलिनोइस हिंदू मंदिर पर हमले की कोशिश, 105 अमेरिकी लॉ मेकर्स ने एफबीआई जांच की मांग की

अमेरिका सैन्य क्षेत्र में 1.5 ट्रिलियन डॉलर का निवेश करना चाहता है: रक्षा मंत्री हेगसेथ

अमेरिका सैन्य क्षेत्र में 1.5 ट्रिलियन डॉलर का निवेश करना चाहता है: रक्षा मंत्री हेगसेथ

स्पेसएक्स की तीसरी तिमाही की आय में 161 प्रतिशत का उछाल, एलन मस्क ने 2028 तक 1 ट्रिलियन डॉलर राजस्व का रखा लक्ष्य

स्पेसएक्स की तीसरी तिमाही की आय में 161 प्रतिशत का उछाल, एलन मस्क ने 2028 तक 1 ट्रिलियन डॉलर राजस्व का रखा लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी

यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात

यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात

एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त