Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

भारतीय REIT का औसत प्रतिफल अमेरिका, सिंगापुर से अधिक: क्रेडाई-एनारॉक

14 सितंबर, 2025 07:10 PM

सिंगापुर : भारतीय रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आरईआईटी) अपने यूनिटधारकों को औसतन 6-7.5 प्रतिशत का सालाना प्रतिफल दे रहे हैं, जो अमेरिका सहित कई परिपक्व बाजारों से बेहतर है। क्रेडाई और एनारॉक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्था क्रेडाई और संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने यहां एक कार्यक्रम में 'भारतीय आरईआईटी - संस्थागत रियल एस्टेट का प्रवेश द्वार' नामक एक रिपोर्ट जारी की। 

इस समय भारत में पांच सूचीबद्ध आरईआईटी हैं- ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट, एम्बेसी ऑफिस पार्क्स आरईआईटी, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स आरईआईटी, नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट और नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट। इस संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया, ''भारतीय आरईआईटी का औसत प्रतिफल छह प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत के बीच है, जो निश्चित आय वाले निवेश साधनों का मुकालबा करते हैं लेकिन इसमें पूंजी वृद्धि की अतिरिक्त संभावना भी है।'' 

रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर अन्य आरईआईटी बाजारों की तुलना में भारत अभी भी अमेरिका, सिंगापुर और जापान जैसे परिपक्व बाजारों से पीछे है। हालांकि, भारत में जोखिम-समायोजित प्रतिफल आकर्षक बने हुए हैं। एनारॉक कैपिटल के सीईओ शोभित अग्रवाल ने कहा, ''भारतीय आरईआईटी देर से उभरे हैं, लेकिन अब वे अग्रणी हैं। वैश्विक प्रतिस्पर्धियों की तुलना में देर से प्रवेश करने के बावजूद, भारत के बुनियादी सिद्धांत मजबूत हैं।" उन्होंने आगे कहा कि वितरण प्रतिफल अमेरिका और सिंगापुर जैसे कई परिपक्व बाजारों से काफी बेहतर हैं।'' 

अमेरिका में औसत प्रतिफल 2.5-3.5 प्रतिशत, सिंगापुर में 5-6 प्रतिशत और जापान में 4.5-5.5 प्रतिशत है। क्रेडाई के अध्यक्ष शेखर पटेल ने कहा कि जैसे-जैसे भारत के शहर विकसित होंगे, बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और अर्थव्यवस्था की विविधता बढ़ेगी, वैसे-वैसे रीट का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि यह बदलाव निवेशकों के लिए अभूतपूर्व अवसर खोलेगा।  

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान