Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज • 7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ • अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी, बोलीं-'नई शुरुआत का सही वक्त है' • 'तन्हा दिल' फेम शान : बच्चों को पढ़ाया, घर-घर बेचा केबल कनेक्शन, फिर बने सुपरस्टार सिंगर • उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो के इस्तेमाल पर बवाल, टीम की 7,000 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने की 'तैयारी' • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया, फाइनल में चीन से टक्कर • एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल • भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम के गोल्ड जीतने पर ज्योति सुरेखा बोलीं- हमने किया बेहतर प्रदर्शन • एशियन गेम्स 2026: राजेश-चिकिथा ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट भी हुआ पक्का • 'कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन', तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

खेल

भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम के गोल्ड जीतने पर ज्योति सुरेखा बोलीं- हमने किया बेहतर प्रदर्शन

30 सितंबर, 2026 01:45 PM

ओकाजाकी: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। चिकिथा तानिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा की तिकड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में चीन को 238-234 से हराया। गोल्ड जीतने के बाद ज्योति ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह और टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन करने में सफल रही। ज्योति ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "इस बात की बेहद खुशी है कि हमने आज अपना बेस्ट प्रदर्शन किया और भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत सके। हम मैच के दौरान एक-दूसरे को लगातार मोटिवेट कर रहे थे कि चाहे जो भी हो हमें अपना बेस्ट देना है और अंत तक लड़ना है। मैं अपना यह मेडल अपने माता-पिता को समर्पित करना चाहती हों। परिवार से मेरी बात हुई और वह सभी बहुत खुश हैं।"

ज्योति ने सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से मिले रही मदद को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "भारतीय सरकार और साई की तरफ से हमें काफी सपोर्ट मिल रहा है। वह हर चीज के लिए हमारे के लिए खड़े हैं, चाहे फिर उपकरण की जरूरत हो या इंफ्रास्ट्रक्चर हो या फिर विदेश में जाकर हम एक्सपोजर लेना चाहते हैं, वो हर चीज के लिए खड़े हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है, क्योंकि हम सपोर्ट के साथ ही कुछ हासिल कर पाते हैं।"

भारतीय आर्चर ने कहा कि एशियन गेम्स एक बड़ा मंच है और यहां गोल्ड मेडल जीतना उनके और टीम के लिए सौभाग्य की बात है। ज्योति ने कहा कि उन्होंने टीम के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया और यह यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।

पृथिका प्रदीप ने 'आईएएनएस' को बताया कि टीम इवेंट में गोल्ड जीतने से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने माना कि ऐसे समय में दबाव होता है लेकिन उन्होंने अपने शॉट पर फोकस रखने और बेस्ट देने की कोशिश की। पृथिका ने कहा कि उन्होंने टीम के साथ मिलकर यह मेडल भारत के लिए जीता है। भारतीय आर्चर ने अपना मेडल माता-पिता को समर्पित किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया, फाइनल में चीन से टक्कर

एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया, फाइनल में चीन से टक्कर

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026: राजेश-चिकिथा ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट भी हुआ पक्का

एशियन गेम्स 2026: राजेश-चिकिथा ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट भी हुआ पक्का

'कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन', तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

'कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन', तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026: लवलीना रोमांचक मुकाबले में नताल्या बोगदानोवा को हराकर फाइनल में पहुंचीं

एशियन गेम्स 2026: लवलीना रोमांचक मुकाबले में नताल्या बोगदानोवा को हराकर फाइनल में पहुंचीं

Asian Games 2026:भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य

Asian Games 2026:भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य

Asian Games2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में एशियन रिकॉर्ड स्कोर के साथ जीता गोल्ड

Asian Games2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में एशियन रिकॉर्ड स्कोर के साथ जीता गोल्ड

Asian Games 2026: क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका और पाकिस्तान-बांग्लादेश आमने-सामने

Asian Games 2026: क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका और पाकिस्तान-बांग्लादेश आमने-सामने

वनडे सीरीज: तीसरे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, एलिस और डेविस टीम से बाहर

वनडे सीरीज: तीसरे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, एलिस और डेविस टीम से बाहर

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग से भारत की झोली में आया एक और मेडल, ईशा ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग से भारत की झोली में आया एक और मेडल, ईशा ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता सिल्वर