Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज • 7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ • अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी, बोलीं-'नई शुरुआत का सही वक्त है' • 'तन्हा दिल' फेम शान : बच्चों को पढ़ाया, घर-घर बेचा केबल कनेक्शन, फिर बने सुपरस्टार सिंगर • उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो के इस्तेमाल पर बवाल, टीम की 7,000 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने की 'तैयारी' • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया, फाइनल में चीन से टक्कर • एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल • भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम के गोल्ड जीतने पर ज्योति सुरेखा बोलीं- हमने किया बेहतर प्रदर्शन • एशियन गेम्स 2026: राजेश-चिकिथा ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट भी हुआ पक्का • 'कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन', तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

मनोरंजन

उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो के इस्तेमाल पर बवाल, टीम की 7,000 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने की 'तैयारी'

30 सितंबर, 2026 01:49 PM

मुंबई: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने जहां कंटेंट बनाने और एंटरटेनमेंट की दुनिया को काफी आसान बनाया है, वहीं इसके गलत इस्तेमाल को लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं। खासकर सेलिब्रिटीज की तस्वीरों, वीडियो और आवाज को बिना अनुमति इस्तेमाल किए जाने के मामले अब चर्चा में आने लगे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की टीम ने लॉस एंजिल्स की एक एआई कंपनी पर उनकी पहचान और कंटेंट का कथित तौर पर बिना अनुमति इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

उर्वशी की टीम का कहना है कि कंपनी ने एक्ट्रेस के नाम, तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल किया और अब इस मामले में कानूनी रास्ता अपनाया जा रहा है। मामले में हर्जाने की रकम का आकलन फिलहाल 7,000 करोड़ किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी का नाम सार्वजनिक बयान में नहीं बताया गया है।

उर्वशी की टीम ने आईएएनएस को दिए एक एक्सक्लूसिव बयान में कहा, ''उनके बिजनेस ने कथित तौर पर उर्वशी के नाम, तस्वीरों और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की वैल्यू हासिल की है। हम उचित कानूनी तरीका अपना रहे हैं, जिसमें लॉस एंजिल्स स्थित कंपनी के खिलाफ 7,000 करोड़ रुपए के हर्जाने का आकलन भी शामिल है। अपनी एआई कंपनी बनाइए, अपना ब्रांड बनाइए, लेकिन जब तक आपके पास अनुमति न हो, अपने बिजनेस में उर्वशी के नाम का इस्तेमाल न करें।''

उर्वशी का यह मामला ऐसे वक्त में सामने आया है, जब फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एआई से बने फेक वीडियो, आवाज की नकल और डीपफेक कंटेंट को लेकर चिंता बढ़ रही है। हाल ही में सलमान खान ने भी 'बिग बॉस 20 ' के एक एपिसोड में एआई के गलत इस्तेमाल पर बात की थी।

उन्होंने बताया कि एआई की मदद से लोगों की आवाज और वीडियो को इस तरह बदला जा सकता है कि ऐसा लगे जैसे उन्होंने वास्तव में कुछ कहा या किया है, जबकि वह असल में हुआ ही नहीं।

सलमान ने कहा था, ''किसी ने आपकी एआई वॉयस लेकर डब करके किसी को गाली बक दी। आप जानते हैं वे क्या कर रहे हैं? एआई वीडियो बना रहे हैं। बहुत सारे लोगों के। और मैं भी एआई वीडियो में हूं।''

उन्होंने एआई की तेजी से बढ़ती क्षमता को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह काफी गंभीर मामला है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज

आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज

7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ

7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी, बोलीं-'नई शुरुआत का सही वक्त है'

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी, बोलीं-'नई शुरुआत का सही वक्त है'

'तन्हा दिल' फेम शान : बच्चों को पढ़ाया, घर-घर बेचा केबल कनेक्शन, फिर बने सुपरस्टार सिंगर

'तन्हा दिल' फेम शान : बच्चों को पढ़ाया, घर-घर बेचा केबल कनेक्शन, फिर बने सुपरस्टार सिंगर

रजनीकांत संग वर्कआउट, फिर ऊनो और मैसूर डोसा, राशि खन्ना ने दिखाई 'धर्मन' के सेट से झलक

रजनीकांत संग वर्कआउट, फिर ऊनो और मैसूर डोसा, राशि खन्ना ने दिखाई 'धर्मन' के सेट से झलक

रवि किशन की अगली फिल्म में दिखेगा आस्था का अनोखा रंग, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर होगी कहानी

रवि किशन की अगली फिल्म में दिखेगा आस्था का अनोखा रंग, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर होगी कहानी

'मैं रोहित के लिए पागल हूं...', कंटेस्टेंट की बात पर अमिताभ ने सुनाया रितिका का किस्सा

'मैं रोहित के लिए पागल हूं...', कंटेस्टेंट की बात पर अमिताभ ने सुनाया रितिका का किस्सा

दशहरे पर आएगा ब्रॉडवे-स्टाइल म्यूजिकल शो 'महाबली', हनुमान जी के नजरिए से दिखेगी रामायण

दशहरे पर आएगा ब्रॉडवे-स्टाइल म्यूजिकल शो 'महाबली', हनुमान जी के नजरिए से दिखेगी रामायण

विद्या बालन, आर. बाल्की के साथ फिर कर रही हैं वापसी, नई तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू

विद्या बालन, आर. बाल्की के साथ फिर कर रही हैं वापसी, नई तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू

ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक

ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक