Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

पंजाब

भाबी कमल कौर हत्याकांड: मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों UAE से गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा भारत

01 जनवरी, 2026 08:01 PM

बठिंडा : भाभी कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी की हत्याकांड मामले से जुड़ी खबर सामने आई है। बठिंडा में 4 महीने पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी कमल कौर की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, मेहरों को UAE में हिरासत में लिया गया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे भारत डिपोर्ट किए जाने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि UAE में वीजा से जुड़े दस्तावेजों की जांच के दौरान अमृतपाल सिंह की पहचान स्पष्ट हुई, जिसके बाद स्थानीय एजेंसियों ने उससे पूछताछ शुरू की। इसके बाद भारतीय एजेंसियों को सूचना दी गई और आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई।

पूरा मामला:
गौरतलब है कि 9 और 10 जून की मध्य रात कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाबी की हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया था कि इस वारदात में अमृतपाल सिंह मेहरों के साथ जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह भी शामिल थे। माना जा रहा है कि यह हत्या सोशल मीडिया पर की गई कुछ आपत्तिजनक पोस्टों को लेकर रची गई थी, जिनसे कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही गई। हत्या के बाद आरोपियों ने कंचन का शव बठिंडा के भुच्चो इलाके में स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में फेंक दिया था। पुलिस ने 11 जून की शाम को शव बरामद किया। जांच के दौरान जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अमृतपाल सिंह घटना के बाद से फरार था।

बठिंडा की सेशन अदालत ने 23 अक्टूबर को गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे। वहीं, एक अन्य आरोपी रणजीत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका 17 अक्टूबर को खारिज कर दी गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह की लोकेशन की पुष्टि और उसकी अस्थायी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए इंटरपोल के माध्यम से यूएई को विशेष अनुरोध भेजा गया था। पंजाब पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आरोपी को भारत लाकर अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल