Monday, January 26, 2026
BREAKING
J&K में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, चप्पे-चप्पे पर वाहनों और लोगों की हो रही गहन जांच कश्मीर में हिमपात से जलस्तर बहाल होने में मिलेगी मदद : उमर अब्दुल्ला अमेरिका के दबाव में 9000 ISIS आंतकी सीरिया से इराक ट्रांसफर, चलेगा मुकदमा चीन में सैन्य भूचाल: जिनपिंग की सत्ता को चुनौती, शीर्ष जनरल जांच के घेरे में IND vs NZ 3rd T20I : भारतीय तेज गेंदबाजों को सफलता, न्यूजीलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर बनाए 75 रन अयोध्या में हड़कंप! 26 जनवरी के दिन राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा लोग वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य के रूप में बहुत भारी कीमत चुका रहे हैं: राहुल गांधी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन 18 साल का होने पर जरूर दर्ज कराएं मतदाता सूची में नाम: प्रधानमंत्री मोदी प्रलोभन और पूर्वाग्रह से दूर रहें; मतदान करते समय विवेक का प्रयोग करें : राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रीय

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन

25 जनवरी, 2026 08:17 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मथुरा स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन कर लोकमंगल की कामना की। दोनों नेताओं ने आराध्य के चरणों में शीश नवाकर विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नितिन नवीन ने ठाकुर बांके बिहारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित किए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठाकुर जी से प्रदेश की सुख-समृद्धि और ‘विकसित भारत' के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की। दर्शन के उपरांत मंदिर के सेवायतों ने उन्हें प्रसाद दिया। भाजपा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश की धरती ‘ब्रजभूमि' पर पहुंचे नितिन नवीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आध्यात्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।


इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम भी उपस्थित रहे। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मांट के विधायक राजेश चौधरी के आवास पहुंचे। विधायक की माता का हाल में निधन हो गया था। दोनों नेताओं ने उनकी माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

J&K में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, चप्पे-चप्पे पर वाहनों और लोगों की हो रही गहन जांच

J&K में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, चप्पे-चप्पे पर वाहनों और लोगों की हो रही गहन जांच

कश्मीर में हिमपात से जलस्तर बहाल होने में मिलेगी मदद : उमर अब्दुल्ला

कश्मीर में हिमपात से जलस्तर बहाल होने में मिलेगी मदद : उमर अब्दुल्ला

अयोध्या में हड़कंप! 26 जनवरी के दिन राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा

अयोध्या में हड़कंप! 26 जनवरी के दिन राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा

लोग वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य के रूप में बहुत भारी कीमत चुका रहे हैं: राहुल गांधी

लोग वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य के रूप में बहुत भारी कीमत चुका रहे हैं: राहुल गांधी

18 साल का होने पर जरूर दर्ज कराएं मतदाता सूची में नाम: प्रधानमंत्री मोदी

18 साल का होने पर जरूर दर्ज कराएं मतदाता सूची में नाम: प्रधानमंत्री मोदी

प्रलोभन और पूर्वाग्रह से दूर रहें; मतदान करते समय विवेक का प्रयोग करें : राष्ट्रपति मुर्मू

प्रलोभन और पूर्वाग्रह से दूर रहें; मतदान करते समय विवेक का प्रयोग करें : राष्ट्रपति मुर्मू

भारतीय उत्पाद उच्च गुणवत्ता के पर्याय होने चाहिए : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

भारतीय उत्पाद उच्च गुणवत्ता के पर्याय होने चाहिए : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के साथ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता की: नितिन नवीन

मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के साथ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता की: नितिन नवीन

अंतर्देशीय जलमार्ग विकास के लिए 1,500 करोड़ रुपये की योजना, केरल को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

अंतर्देशीय जलमार्ग विकास के लिए 1,500 करोड़ रुपये की योजना, केरल को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

मतदाता दिवस पर मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश: मतदान राष्ट्र सेवा , युवा मतदाता ' लोकतंत्र के राजदूत बनें'

मतदाता दिवस पर मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश: मतदान राष्ट्र सेवा , युवा मतदाता ' लोकतंत्र के राजदूत बनें'