Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

पंजाब

भगवंत मान सरकार ने नशों की समस्या से निपटने के लिए ‘युद्ध नशेयाँ विरुद्ध’ के तहत 200 कॉलेजों के फैकल्टी सदस्यों को दी ट्रेनिंग

31 जनवरी, 2026 09:52 PM

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशेयाँ विरुद्ध’ पहल के तहत पूरे राज्य के 200 सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों के फैकल्टी सदस्यों के लिए क्षमता निर्माण और जागरूकता वर्कशॉपों का आयोजन किया गया। 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लागू किए जा रहे ‘युद्ध नशेयाँ विरुद्ध’ के दूसरे चरण के हिस्से के रूप में पंजाब भर के लगभग 200 कॉलेजों के नोडल प्रोफेसरों ने 20 जनवरी से 30 जनवरी तक चार जिलों में आयोजित एक-दिवसीय वर्कशॉपस में भाग लिया। ये वर्कशॉपें उच्च शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एआईएमएस) मोहाली के डेटा इंटेलिजेंस और टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के सहयोग से आयोजित की गईं।

ये वर्कशॉपें सतीश चंद्र धवन सरकारी कॉलेज, लुधियाना; महिंद्रा कॉलेज, पटियाला; राजिंद्रा कॉलेज, बठिंडा; और जालंधर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित की गईं।

पटियाला के महिंद्रा कॉलेज में आयोजित वर्कशॉप में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया, जहां उन्होंने युवाओं में नशों के सेवन की समस्या के समाधान और मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणालियों को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इन सत्रों के दौरान युवाओं में नशों के सेवन के बारे में चर्चा करने और कैंपस में मानसिक तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर सहयोग के लिए मनोचिकित्सक विशेषज्ञों और मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा नोडल प्रोफेसरों के साथ चर्चा की गई। इन वर्कशॉपों के दौरान छात्रों के आत्म-नुकसान और नशों के सेवन से संबंधित समस्याओं को उजागर करते हुए शिक्षकों और प्रशासकों को इनकी शुरुआत में ही पहचान करने, सहानुभूति के साथ व्यवहार करने और उचित सहायता प्रणालियों के बारे में जागरूक किया गया। इन ट्रेनिंग सत्रों के दौरान मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रोफेसरों ने युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और सत्र के दौरान पूछे गए विभिन्न सवालों के समाधान के लिए अपनी समझ, अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान को साझा किया। साथ ही, पिछले साल दिसंबर में एस.एम.एच.एस. सरकारी कॉलेज, मोहाली में हुए राज्य स्तरीय ट्रेनिंग सत्र के दौरान प्रस्तुत बिंदुओं और समाधानों पर भी पुनर्विचार किया गया।

पंजाब सरकार पिछले सप्ताह से कम्युनिटी वॉलंटियर्स के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों और गांवों में जागरूकता पैदल मार्च भी करवा रही है और इन पहलों को लोगों से बड़ा समर्थन मिल रहा है।

‘युद्ध नशेयाँ विरुद्ध’ के दूसरे चरण के दौरान पंजाब सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पहलें कर रही है। इसलिए ऐसी क्षमता निर्माण ट्रेनिंग वर्कशॉपें या सैशन नशों की मांग को कम करने, युवाओं को सशक्त बनाने और रोकथाम प्रयासों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस