मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की मां का आज निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनका कुछ समय से अस्पताल में इलाज रहा था। जिस बीच आज उनकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
जानकारी के मुताबिक, महिमा की मां बीते लंबे समय से बीमार थी। इसी बीच अचानक से महिमा की मां की सांस टूटने लगी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। महिमा और उनकी बेटी अरियाना दोनों मिसेज चौधरी के गुजर जाने से काफी दुखी हैं।
बता दें कि इससे पहले महिमा के कैंसर पीड़ित होने की जानकारी सामने आई थी। महिमा चौधरी के कैंसर का खुलासा 9 जून 2022 को अनुपम खेर ने किया था। फिल्म 'सिग्नेचर' के दौरान महिमा चौधरी ने अपना दर्द अनुपम खेर के साथ बांटा था और बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर जैसी समस्या से जूझ रही हैं।