Monday, July 06, 2026
BREAKING
PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल रविवार समेत सरकारी छुट्टियां रद्द, राखी से पहले डाक विभाग का बड़ा फैसला चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू हमीरपुर जिला परिषद में BJP की जीत, अनीता शर्मा अध्यक्ष और गुरदीप सिंह बने उपाध्यक्ष एवरेस्ट फतह, CM सुक्खू ने की रुचि ठाकुर को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा सुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जिंदगियाँ बचाने तक: समय पर ईएनटी इलाज अब पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण एवं कारगर दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार 8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार; एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याएं सुनेंगे

राष्ट्रीय

बैटिंग ऐप मामला: अभिनेता सोनू सूद और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को ED ने जारी किया समन

16 सितंबर, 2025 04:49 PM

बैटिंग ऐप मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में अभिनेता सोनू सूद और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा को ED ने समन जारी किया है। उथप्पा को 22 सितंबर और युवराज को 23 सितंबर को दिल्ली में ED के मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। यह मामला 1xBet नामक एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जिस पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और टैक्स चोरी का आरोप है।

ED की पूछताछ का मुख्य मकसद-
ED की जांच का मुख्य मकसद यह जानना है कि क्या युवराज और उथप्पा ने 1xBet ऐप का प्रचार किया था और इसके बदले कोई भुगतान लिया था। PMLA के तहत इन क्रिकेटरों की भूमिका की जांच कर रही है। दोनों के बयान इसी कानून के तहत दर्ज किए जाएंगे। ईडी इस अवैध नेटवर्क में उनकी किसी भी वित्तीय या गैर-वित्तीय भागीदारी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

कई बड़े नाम पहले भी हो चुके हैं तलब-
इससे पहले भी ED ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी दिल्ली में इसी मामले में पूछताछ की गई थी। इसके अलावा सोमवार को पूर्व TMC सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का बयान भी दर्ज किया गया। बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा ने मंगलवार को अपना बयान दर्ज कराया। 1xBet की इंडिया ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अभी तक ED के सामने पेश नहीं हुई हैं।

अवैध बेटिंग ऐप्स पर ED ने तेज की कार्रवाई-
ED इस समय कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है जो अवैध बेटिंग ऐप्स से जुड़े हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि ये ऐप्स न केवल गैरकानूनी हैं, बल्कि इनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर money laundering के लिए भी होता है। इन ऐप्स पर लाखों लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने और बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी करने का आरोप है। ईडी ने विशेष रूप से उन विज्ञापनों पर कार्रवाई तेज की है, जिनमें फिल्मी सितारे और क्रिकेटर शामिल हैं।

ऑनलाइन बेटिंग का बढ़ता बाजार और सरकार की कार्रवाई
मार्केट रिसर्च एजेंसियों के मुताबिक भारत में करीब 22 करोड़ लोग ऑनलाइन बेटिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा रेगुलर यूजर्स हैं। अनुमान है कि भारत का ऑनलाइन बेटिंग बाजार 100 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का है और यह हर साल 30% की दर से बढ़ रहा है। सरकार भी इस पर नजर बनाए हुए है। संसद में दी गई जानकारी के अनुसार साल 2022 से जून 2025 के बीच 1,524 ऐसे प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित