Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

सेहत

बैक्टीरिया से बचने के लिए कितने समय बाद बदल लेना चाहिए टूथब्रश? जानिए एक्सपर्ट की राय

23 अक्टूबर, 2025 06:59 PM

अधिकतर लोग दिन में दो बार, सुबह और रात को सोने से पहले, बिना ज्यादा सोचे-समझे टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं। हम सोचते हैं कि इससे दांत साफ और स्वस्थ रहेंगे, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आपका टूथब्रश खुद कितना साफ है? असल में, टूथब्रश जर्म और बैक्टीरिया का घर बन सकता है। आपके मुंह, हाथ और बाथरूम के वातावरण से लाखों बैक्टीरिया, वायरस और फंगस ब्रश पर पहुंच सकते हैं।

टूथब्रश पर बैक्टीरिया कैसे आते हैं?
टूथब्रश पर जर्म्स के तीन मुख्य स्रोत होते हैं:

1. मुंह के बैक्टीरिया: ब्रश करने के दौरान लार, खाना और माइक्रो स्किन कोशिकाएं ब्रश पर जम जाती हैं।

2. हाथ और स्किन: ब्रश पकड़ते और साफ करते समय जर्म्स लग सकते हैं।

3. बाथरूम का वातावरण: खासकर टॉयलेट फ्लश करने पर हवा में फैले कीटाणु ब्रश तक पहुंचते हैं।

कुछ अध्ययन बताते हैं कि नया टूथब्रश भी पहले से बैक्टीरिया से संक्रमित हो सकता है।

टूथब्रश कब बदलें?
1. हर 3 महीने में: अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, नियमित रूप से ब्रश बदलें।

2. ब्रिसल्स घिसने पर: अगर ब्रश के ब्रिसल्स फैल गए हैं या घिस चुके हैं, तो जल्दी बदलें।

3. बीमारी के बाद: सर्दी, फ्लू या किसी संक्रमण के बाद टूथब्रश बदलना जरूरी है।

4. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग और बच्चे: हर 6-8 हफ्तों में ब्रश बदलें।

टूथब्रश को साफ रखने के तरीके
इस्तेमाल के बाद ब्रश को साफ पानी से धोएं।
ब्रश को खड़ा करके खुली हवा में सूखने दें।
ब्रश को ढककर या बंद डिब्बे में न रखें, नमी बैक्टीरिया बढ़ाती है।
एक से अधिक ब्रश को आपस में न छूने दें।
टॉयलेट से ब्रश कम से कम 2 मीटर दूर रखें।
हफ्ते में 1-2 बार ब्रश को एंटीसेप्टिक माउथवॉश या 1% सिरके के घोल में 5-10 मिनट भिगोएं।
माइक्रोवेव या डिशवॉशर में ब्रश डालना संभव है, लेकिन इससे ब्रिसल्स खराब हो सकते हैं।
भविष्य में ऐसे टूथपेस्ट और ब्रश विकसित किए जा रहे हैं, जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर