Saturday, March 28, 2026
BREAKING
अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री '71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन! फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप ग्रीन एनर्जी से लेकर फार्मा तक, 6 कंपनियां लाएंगी हजारों करोड़ के IPO, SEBI की हरी झंडी Investors Lose: ग्लोबल टेंशन से भारतीय बाजार धराशायी, एक महीने में निवेशकों के डूबे 41 लाख करोड़ RBI लाएगा E-Cheque! बदल जाएगा पेमेंट का तरीका ईरान का दुबई में US ठिकानों पर हमला, 500 अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

राष्ट्रीय

बेरोजगारी चरम पर, प्रधानमंत्री नए-नए भाषणों के ‘आविष्कार' में लगे रहते हैं: कांग्रेस

06 नवंबर, 2025 07:04 PM

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि देश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समस्या को सुलझाने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए भाषणों के आविष्कार में लगे रहते हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी' (सीएमआईई) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि बेरोजगारी दर 7.5 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच चुकी है। रमेश ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘पिछले 11 वर्षों के कुशासन में सभी वर्गों पर चौतरफा मार पड़ी है।

छात्र, युवा, किसान, मज़दूर, कामगार, दुकानदार, कर्मचारी, व्यापारी-एक भी वर्ग इस सरकार से खुश नहीं है। महंगाई आसमान छू रही है, रुपये की क़ीमत लगातार गिर रही है और अमीर-गरीब के बीच का अंतर बढ़ता ही जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का जीवन दूभर हो गया है।'' उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी बेहद चिंता का विषय बन गई है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ सीएमआईई की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़ अक्टूबर 2025 में देश की बेरोजगारी दर बढ़कर 7.5 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो बीते छह महीनों में सबसे ऊंचा स्तर है।

निर्माण और आईटी-बैंकिंग समेत कई सेक्टर में लाखों लोगों की नौकरियां चली गई हैं। निर्माण उद्योग में 90 लाख से ज़्यादा लोगों ने काम खोया है, जबकि वेतनभोगी नौकरियों की संख्या 25 लाख कम हो गई है।'' रमेश ने दावा किया कि पिछले 11 वर्ष में हर बार ऐसे ही डरावने आंकड़े सामने आए हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को मानो देश के युवाओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री हमेशा चुनावी मोड में रहकर, बेरोजगारी की समस्या को सुलझाने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए भाषणों के आविष्कार में लगे रहते हैं। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी