Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

बेबाक और निडर है द केरल स्टोरी 2 की दिव्या, अदिति भाटिया ने शेयर किया पोस्ट

09 मार्च, 2026 04:57 PM

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' में अपने किरदार दिव्या को लेकर अदिति भाटिया ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट में वह डांस रील बनाती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन के जरिए अपने किरदार दिव्या के बारे में खुलकर बताया। वीडियो को पोस्ट करते हुए अदिति ने कैप्शन में लिखा, ''दिव्या के लिए डांस उसका जुनून है। वह बेबाक और निडर है, यह रोल मेरे लिए एक अलग अनुभव लेकर आया। दिव्या एक ऐसी लड़की है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।'' उन्होंने कहा, ''मैंने खुद कभी डांस रील नहीं बनाई, लेकिन इस रोल के जरिए मुझे इस दुनिया का हिस्सा बनने का मौका मिला।''

अदिति का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और फैंस इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि अदिति ने दिव्या के किरदार को प्रभावशाली तरीके से पेश किया है। वहीं कईयों ने फिल्म की तारीफ की। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह तीन मुख्य किरदारों दिव्या, नेहा और सुरेखा के इर्द-गिर्द घूमती है।

राजस्थान की 16 साल की दिव्या (अदिति भाटिया) डांस और ऑनलाइन रील बनाने की शौकीन है। उसके माता-पिता उसकी आदतों से खुश नहीं हैं, लेकिन जब वह रशीद नाम के लड़के से मिलती है, तो उसे लगता है कि वह उसके जीवन का सही साथी है। रशीद उसे शादी के बाद पूरी आजादी देने का वादा करता है, लेकिन असलियत कुछ और ही होती है।

मध्य प्रदेश की नेहा (ऐश्वर्या ओझा) एक एथलीट है, जो बड़े सपनों के साथ अपने भविष्य को संवारने की कोशिश करती है। उसे फैजान नाम के लड़के से प्यार हो जाता है, जो शुरुआत में अपना असली मकसद छुपाता है। वहीं, केरल की सुरेखा (उल्का गुप्ता) यूपीएससी की तैयारी कर रही होती है, जो पत्रकार बनने के बहाने सलीम से मिलती है।

शुरू में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन धीरे-धीरे तीनों लड़कियों का जीवन बदलता है और उन्हें धर्मांतरण और धार्मिक दबाव का सामना करना पड़ता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इन तीनों लड़कियों को प्यार और शादी के बहाने फंसाया जाता है। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद