Monday, November 02, 2026
BREAKING
• दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध • भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं • NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की • पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन • अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात • बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी • 'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज • कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल • कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

राष्ट्रीय

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

02 नवंबर, 2026 04:16 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया पर एक सुभाषित शेयर किया गया है, जिसमें यश, सम्मान प्राप्त करने और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने का संदेश दिया गया है। पीएम मोदी की ओर से संस्कृत श्लोक, “सुव्याहृतानि धीराणां फलतः परिचिन्त्य यः। अध्यवस्यति कार्येषु चिरं यशसि तिष्ठति॥” शेयर किया गया है, जिसका हिंदी भावार्थ है कि जो व्यक्ति धीर, बुद्धिमान और विवेकी जनों के सुविचारित वचनों के परिणाम पर विचार करके उनके अनुसार अपने कार्यों में दृढ़तापूर्वक प्रयत्न करता है, वह दीर्घकाल तक यश और सम्मान प्राप्त करता है तथा राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री की ओर से साझा किया गया यह प्रसिद्ध संस्कृत श्लोक सनातन धर्म के प्रसिद्ध महाकाव्य महाभारत के उद्योग पर्व के अंतर्गत आने वाली ‘विदुर नीति’ के 39वें अध्याय के 31वें श्लोक से लिया गया है। महाभारत युद्ध से ठीक पहले पांडवों के अधिकारों को लेकर महाराजा धृतराष्ट्र चिंतित थे, तब महात्मा विदुर ने इस श्लोक के माध्यम से उन्हें समझाया था।

इस श्लोक के माध्यम से विदुर राजा धृतराष्ट्र को समझाते हैं कि एक श्रेष्ठ और बुद्धिमान राजा या मनुष्य को अपने कर्मों का निर्धारण किस प्रकार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि केवल ज्ञान की बातें सुनना काफी नहीं है। असली सफलता और चिरस्थायी सम्मान उसे मिलता है जो ज्ञानी लोगों की सीख को समझता है, उस सीख के अच्छे-बुरे दूरगामी परिणामों का आकलन करता है और फिर संकल्प लेकर अपने कर्तव्य-पथ पर आगे बढ़ जाता है।

इस श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अपने से अधिक अनुभवी और ज्ञानी लोगों की सलाह लेनी चाहिए। केवल जोश में आकर काम शुरू नहीं करना चाहिए, बल्कि यह भी सोचना चाहिए कि भविष्य में इसके क्या परिणाम होंगे। बिना सोचे-समझे किए गए काम से क्षणिक लाभ तो हो सकता है, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य से मिलने वाला सम्मान हमेशा टिका रहता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने दी दो दिन ग्रीन पटाखों की अनुमति, 9 नवंबर से फिर प्रतिबंध

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स बनेंगे, ₹53,866 करोड़ के रक्षा अनुबंध पर हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से की मुलाकात, शानादार कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

NSA अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

पीएम मोदी आज करेंगे भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

अटलांटा दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के सदस्यों से की मुलाकात

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

अयोध्या का दीपोत्सव त्याग, मर्यादा और समर्पण की भावना को विश्वपटल पर कर रहा प्रतिष्ठित : योगी

अयोध्या का दीपोत्सव त्याग, मर्यादा और समर्पण की भावना को विश्वपटल पर कर रहा प्रतिष्ठित : योगी