Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

बिहार में संबोधन के दौरान पाक पर गरजे अमित शाह, कहा- दुबारा हिमाकत की तो गोली नहीं, गोले से मिलेगा जवाब

04 नवंबर, 2025 07:36 PM

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने विपक्ष पर तीखे हमले किए। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी है।

शाह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
न्यूक्लियर परीक्षण के दावों की अटकलों के बीच अमित शाह ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने पहलगाम में निर्दोष नागरिकों को मारने वाले आतंकियों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "अगर पाकिस्तान ने दोबारा हिमाकत की, तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।"

विपक्ष पर भी साधा निशाना
अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने राज्य में 'जंगल राज' चलाया, वे अब नए रूप में सत्ता में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जनता से कमल छाप पर बटन दबाकर बिहार को फिर से जंगल राज में जाने से रोकने की भावुक अपील की।

दरभंगा का विकास और मेट्रो का सपना
गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दरभंगा में AIIMS का निर्माण करवाया, जो राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी पर 10 साल तक केंद्र में रहने के बावजूद दरभंगा के लिए कुछ न करने का आरोप लगाया।

मिथिला के लिए किया बड़ा ऐलान
शाह ने मिथिला क्षेत्र के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दरभंगा में मेट्रो प्रोजेक्ट की तैयारी चल रही है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

राम मंदिर के निर्माण को बताया बड़ी उपलब्धि
अपने भाषण में गृहमंत्री ने राम मंदिर निर्माण को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मुगल, अंग्रेज, कांग्रेस और लालू यादव—इन सभी ने मिलकर राम मंदिर के निर्माण को रोका था। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के सत्ता में आते ही अयोध्या में राम मंदिर का सपना साकार हुआ, जो करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भारत की संस्कृति की पहचान है।

बिहार में डिफेंस कॉरिडोर और रोजगार
शाह ने बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश (UP) और तमिलनाडु की तर्ज पर बिहार में भी डिफेंस कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह कॉरिडोर हजारों युवाओं को रोजगार प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार अब सिर्फ पलायन का राज्य नहीं रहेगा, बल्कि देश की रक्षा और उद्योग के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम