Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

बिहार में आज सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, शपथ ग्रहण से पहले होगा पीएम मोदी का मेगा रोड शो

07 मई, 2026 02:15 PM

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण आज गुरुवार करीब 12:10 बजे से शुरू होगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटना में रोड शो करेंगे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम गांधी मैदान में 

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम को भव्य बनाया जा रहा है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जदयू, भाजपा, लोजपा (आर), हम और रालोमो की तरफ से मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेंगे। ये पहली बार हो रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में हो रहा है।

समारोह को खास और आकर्षित बनाने के लिए किए गए ये इंतजाम

शपथ ग्रहण समारोह को खास और आकर्षित बनाने के लिए पटना के गांधी मैदान में बड़ा पंडाल बनाया गया है। चूंकि मौसम अनुकूल नहीं है इस वजह से जर्मन पंडाल के अंदर मंच बनाया गया है, जहां बिहार मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पटना और आसपास के कई विधानसभा क्षेत्र के लोग, भाजपा के कार्यकर्ता, जदयू के कार्यकर्ता, लोजपा (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे। इस रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी रहेंगे। गांधी मैदान में 12:10 बजे मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा।

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि कार्यक्रम में पूरे बिहार से बड़ी संख्या में लोग आएंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उनके अनुसार, यह माहौल पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाता है। 

प्रशासन की पूरी तैयारी 

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम की सुरक्षा को देखते हुए सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक या कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। केवल आपातकालीन सेवाओं, आमंत्रित अतिथियों और पास धारक वाहनों को ही छूट दी जाएगी।

पटना पुलिस की गुप्त शाखा के ट्रैफिक प्लान के अनुसार, डुमरा टीओपी (शेखपुरा मोड़) से एयरपोर्ट तक, एयरपोर्ट गोलंबर से पटेल गोलंबर, राजेंद्र चौक से पटेल गोलंबर, तथा पटेल गोलंबर से आयकर गोलंबर तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा। इसके अलावा चितकोहरा गोलंबर से उत्तर, गर्दनीबाग आरओबी और आर ब्लॉक आरओबी के उत्तर क्षेत्र में भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

बेली रोड पर बोरिंग रोड क्रॉसिंग से लेकर आयकर गोलंबर तक दोनों ओर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। आयकर गोलंबर से डाकबंगला, जेपी गोलंबर, रामगुलाम चौक, कारगिल चौक और चिल्ड्रेन पार्क तक का मार्ग भी आम वाहनों के लिए निषिद्ध रहेगा। वहीं पटना जंक्शन से डाकबंगला की ओर जाने वाले वाहनों पर भी रोक लगाई गई है।

गांधी मैदान के आसपास कड़ी सुरक्षा 

गांधी मैदान के चारों ओर किसी भी प्रकार के वाहन, ठेला या खोमचा की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। मैदान के अंदर भी किसी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। भट्टाचार्य मोड़ से गांधी मैदान की ओर तथा ठाकुरबाड़ी मोड़ और बाकरगंज से पश्चिम दिशा में भी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है। इस मार्ग से एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाएं पीएमसीएच सहित अन्य अस्पतालों तक पहुंचेंगी। आम नागरिकों के लिए इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

विशिष्ट और अति विशिष्ट अतिथियों के लिए गांधी मैदान के विभिन्न गेटों से प्रवेश और पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री का काफिला गांधी मैदान के गेट नंबर 1 से प्रवेश करेगा, जबकि मंत्रीगण और मंचासीन अतिथि गेट नंबर 12 से प्रवेश करेंगे। मीडिया कर्मियों के लिए गेट नंबर 11 निर्धारित किया गया है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी