Saturday, November 14, 2026
BREAKING
• छठ और शादियों के सीजन में हवाई किरायों में भारी उछाल, सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र • छठ महापर्व का खरना आज, गुड़ की खीर और रोटी का लगेगा भोग, 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत • मध्य प्रदेश के खरगोन में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 रही तीव्रता • छठ महापर्व : आज मनाया जाएगा खरना, व्रती दिनभर उपवास रख शाम को करेंगे पूजा-अर्चना। • प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा • गाजा में मानवीय सहायता के आह्वान का समर्थन करने वाले संयुक्त राष्ट्र के 50 सदस्य देशों में भारत शामिल • प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की पहचान और गौरव, उनके अनुभव से विकास को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री धामी • मैसूरु में मंच पर महिला भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी; मदद के लिए आगे आए पीएम मोदी • INS सह्याद्रि ने मालाबार 2026 के बाद योकोसुका की यात्रा संपन्न की • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.5 अरब डॉलर पर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

मनोरंजन

बिग बॉस 20: पवित्रा पुनिया ने स्काउट और लव के रिश्ते को बताया 'घटिया'

14 नवंबर, 2026 12:25 PM

मुंबई: अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स स्काउट और लव के रिश्ते पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने दोनों के बीच भाई-बहन के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए और इसे 'घटिया' कंटेंट बताया। पवित्रा की यह प्रतिक्रिया उस घटना के बाद आई है, जब लव के कथित तौर पर बात नहीं करने से नाराज होकर स्काउट ने बिग बॉस के घर में अपना सिर मुंडवा लिया।

इस पूरे मामले पर पवित्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने भाई-बहन के रिश्ते की बात करते हुए कहा कि इस रिश्ते में लड़ाई, नोकझोंक और एक-दूसरे को परेशान करना आम बात है। उन्होंने अपने भाई के साथ बिताए बचपन के किस्से भी साझा किए।

पवित्रा ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि आपमें से कितने लोग भाई-बहन के रिश्ते को समझते हैं। अगर ऐसा होता, तो मेरा भाई मुझे गंजा कर देता। मैं बिग बॉस पर वीडियो नहीं बनाती, लेकिन आज इस बारे में बोलना जरूरी था, क्योंकि वहां जो कुछ भी हो रहा है, वह बकवास है।''

पवित्रा ने दिवाली का एक किस्सा सुनाते हुए कहा, ''एक बार दिवाली पर मेरे भाई ने मेरे पैरों के पास पटाखा फोड़ दिया था। मेरे पैर जल गए थे और उसकी उंगलियां भी जल गई थीं। यही असल में भाई-बहन का रिश्ता होता है।''

उन्होंने कहा, ''भाई-बहनों के बीच बातचीत का तरीका भी काफी अलग होता है। अगर मेरा भाई मुझसे नाराज हो जाए या बात न करे तो मैं उसे साफ-साफ कह देती हूं कि जाने दो। भाई-बहन के रिश्ते में इस तरह की बेबाकी होती है।''

इसके बाद पवित्रा ने स्काउट और लव का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों ने शो में अपने रिश्ते को एक अलग ही रूप दे दिया है। उन्होंने कहा, ''बिग बॉस में स्काउट नाम का यह लड़का और लव गिल नाम की यह लड़की हैं। इन लोगों ने घर के अंदर एक घटिया चैप्टर शुरू कर दिया है। मेरा भाई तो बिग बॉस देखता भी है। मैंने खुद आज तक बिग बॉस का अपना सीजन भी नहीं देखा है, लेकिन स्काउट और लव के बीच जो कुछ हो रहा है, उसे भाई-बहन का रिश्ता नहीं कहा जा सकता।''

पवित्रा ने अपने परिवार और परवरिश का जिक्र करते हुए कहा, ''मैं एक रूढ़िवादी परिवार से आती हूं। मैं उत्तर प्रदेश की लड़की हूं और मैंने भाई-बहन का रिश्ता करीब से देखा है। मैं पूरी दुनिया घूमती हूं, लेकिन मैंने कहीं भी भाई-बहन के रिश्ते को इस तरह नहीं देखा। कुछ लोग अपनी नजदीकियों को छिपाने के लिए भाई-बहन के रिश्ते का नाम दे देते हैं। बचपन में स्कूल और पड़ोस में भी ऐसी बातें सुनने को मिलती थीं कि किसी का किसी के साथ अफेयर है, लेकिन घर जाकर वह उसे भाई या बहन बताता है। अब हम बच्चे नहीं हैं कि इन बातों को समझ न सकें।''

पवित्रा ने बिग बॉस के मेकर्स से भी इस मामले में दखल देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शो की टीम को इस तरह की चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। उन्होंने स्काउट को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि उसे घर में इस तरह की हरकतें बंद करनी चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'एक था कोबरा' से वर्टिकल सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगे दया शेट्टी, बोले- 'दर्शकों को दिखेगा मेरा अलग अंदाज'

'एक था कोबरा' से वर्टिकल सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगे दया शेट्टी, बोले- 'दर्शकों को दिखेगा मेरा अलग अंदाज'

बच्चों को अपने सपने जीने का मौका दें, माता-पिता के सपने उन पर न थोपें : सुनील शेट्टी

बच्चों को अपने सपने जीने का मौका दें, माता-पिता के सपने उन पर न थोपें : सुनील शेट्टी

'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव

'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव

हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा

हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा

करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया

करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया

जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'

जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'

मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण

मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण

डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'

कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'