Monday, July 20, 2026
BREAKING
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने से किया इनकार, 24 जुलाई को अगली सुनवाई अमित शाह ने कोलकाता में 'म्यूजियम ऑफ वर्ड' का किया उद्घाटन, बोले- भाषा के बिना संस्कृति अधूरी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी टिन्नू यादव और मनीष यादव से पूछताछ जारी, मंदिर ले जाया गया पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने नीट पास करके नया इतिहास रचा: भगवंत मान फाजिल्का में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 760 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी नीति आयोग की रिपोर्ट ने निवेश को लेकर आप सरकार के झूठे दावों की खोली पोल: ढिल्लों समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा, संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं : अनिल विज राजस्व विभाग में डिजिटल बदलाव से पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित सेवाएं हो रही सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी सशक्त शक्ति केंद्र से और सशक्त होगा संगठन: डा. अर्चना गुप्ता

हिमाचल

बारामती विमान हादसा: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर हिमाचल के सीएम-डिप्टी सीएम ने जताया गहरा दुख

28 जनवरी, 2026 02:08 PM

शिमला : महाराष्ट्र के बारामती में हुई विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन की खबर से हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस ह्रदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और इसे देश की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

सीएम सुक्खू बोले-देश ने खोया एक दूरदर्शी नेता
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने शोक संदेश में इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला बताया। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अजित पवार ने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा समाज कल्याण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। उनकी प्रशासनिक पकड़ और नेतृत्व क्षमता ने जनहित के कई बड़े फैसलों को दिशा दी थी, और उनका असमय जाना सार्वजनिक जीवन में एक बड़ा शून्य छोड़ गया है।

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने बताया राष्ट्र के लिए गहरा आघात
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बारामती में हुए इस विमान हादसे पर गहरा दुख जताते हुए इसे पूरे राष्ट्र के लिए गहरा आघात करार दिया। उन्होंने कहा कि अजित पवार सहित 6 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह न केवल उनके परिवार और समर्थकों के लिए, बल्कि देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति जताई संवेदना
दोनों वरिष्ठ नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों, सहयोगियों और अजित पवार के समर्थकों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की है। हिमाचल सरकार ने इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

CM सुक्खू ने की घोषणा: शिमला डैंटल कॉलेज का बदला नाम, हमीरपुर को 300 करोड़ के डैंटल रिसर्च सैंटर की सौगात

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश