Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

पंजाब

बाबा फरीद स्कूल और मेजर अज़ायब सिंह स्कूल के बच्चों ने देखा विधानसभा का सत्र

30 सितंबर, 2025 10:48 PM
चंडीगढ़: चाहे हम अपने घर बैठकर विधानसभा का सीधा प्रसारण (लाइव सत्र)अक्सर देखते और सुनते रहते हैं, पर आज जब फरीदकोट के मेजर अज़ायब सिंह कॉन्वेंट स्कूल जीवनवाला और बाबा फरीद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पंजाब विधानसभा की बालकनी में बैठकर सत्र देखा तो उनकी खुशी दोगुनी हो गई। बच्चों ने सत्र देखने के बाद स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के सामने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि अगर स्पीकर जी उन्हें मौका न देते तो वे इस सुनहरे अवसर से वंचित रह जाते।

उपरोक्त दोनों स्कूलों के बच्चों ने विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री और स्पीकर के भाषण और बोलने के अंदाज़ से प्रभावित होकर कहा कि आम आदमी पार्टी ने टीवी चैनलों के माध्यम से विधानसभा सत्र का सीधा प्रसारण दिखाकर पंजाब की तीन करोड़ जनता पर बड़ा उपकार किया है।

स्पीकर संधवां ने सबसे पहले बाबा फरीद शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुख सिमरजीत सिंह सेखों द्वारा भेजे गए बाबा फरीद पब्लिक स्कूल के बच्चों से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि उन्हें विधानसभा का सत्र कैसा लगा और वे पढ़-लिखकर अधिकारी, राजनीतिज्ञ या समाजसेवी बनने की इच्छा रखते हैं या नहीं। बच्चों के जवाब से स्पीकर संधवां पूर्णतः संतुष्ट हुए।

इसके बाद उन्होंने मेजर अज़ायब सिंह कॉन्वेंट स्कूल जीवनवाला के डायरेक्टर प्रिंसिपल एस.एस. बराड़ द्वारा लाए गए छात्रों से भी चर्चा की। जब इन बच्चों ने अलग तरीके से उत्तर दिए तो स्पीकर संधवां उनके विचारों से बहुत प्रसन्न हुए।

दोनों स्कूलों के बच्चों ने बाढ़ से संबंधित विशेष सत्र पर भी चर्चा की। समाजसेवी गुरिंदर सिंह महिंदीरत्ता के अनुसार स्पीकर संधवां ने दोनों स्कूलों के बच्चों से अलग-अलग मुलाकात की और बाद में बच्चों व स्टाफ के लिए अपने निवास पर भोजन की व्यवस्था की। बच्चों और स्टाफ ने स्पीकर संधवां के पूरे परिवार के साथ भोजन कर अलग ही आनंद लिया।

बच्चों ने स्पीकर संधवां की धर्मपत्नी बीबा गुरप्रीत कौर के मिलनसार स्वभाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिज्ञों में से स्पीकर संधवां के परिवार का व्यवहार सबसे अच्छा लगा।
 
Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन