Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

राष्ट्रीय

बंगाल में स्ट्रॉन्गरूम विवाद: ममता बनर्जी का 3 घंटे का धरना, कहा- अगर EVM से छेड़छाड़ हुई तो जीने- मरने की लड़ाई लड़ी जाएगी

01 मई, 2026 01:18 PM

देश के 5 बड़े राज्यों में 4 मई को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले सियासी माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बीते दिन यानि की गुरुवार देर शाम भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्गरूम में पोस्टल बैलेट के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर TMC और चुनाव आयोग के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। आइए जानते हैं कि क्या है यह पूरा विवाद

क्या है पूरा विवाद?
इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब TMC ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर आरोप लगाया कि पार्टी प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में स्ट्रॉन्गरूम खोला गया है। TMC नेता कुणाल घोष और शशि पांजा ने दावा किया कि उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि वहां पोस्टल बैलेट और पिंक पेपर के साथ गतिविधि चल रही थी।

ममता बनर्जी का मोर्चा और '24 घंटे पहरा' की अपील
मामले की गंभीरता को देखते हुए CM ममता बनर्जी खुद सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रॉन्गरूम पहुंचीं, जहाँ वह करीब तीन घंटे तक जमी रहीं। यहां पर अधिकारियों से बातचीत के दौरान ममता ने आरोप लगाया कि शुरुआत में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका, लेकिन नियमों का हवाला देने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। सीएम ने इस मामले में समर्थकों से स्ट्रॉन्गरूम पर 24 घंटे नजर रखने को कहा और चेतावनी दी कि यदि ईवीएम के साथ कोई छेड़छाड़ हुई, तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा
बढ़ते हंगामे के बीच चुनाव आयोग ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट की। आयोग ने टीएमसी के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्ट्रॉन्गरूम के पास पोस्टल बैलेट की छंटनी की जा रही थी, जो चुनाव प्रक्रिया का एक सामान्य चरण है। आयोग का दावा है कि सभी राजनीतिक दलों को इस प्रक्रिया की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। खुदीराम अनुशीलन केंद्र सहित सभी सात स्ट्रॉन्गरूम पूरी तरह सुरक्षित हैं और बैलेट बॉक्स के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

बीजेपी का पलटवार
विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने इसे टीएमसी का राजनीतिक ड्रामा करार दिया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि ममता बनर्जी की यह घबराहट ही पश्चिम बंगाल के लिए सबसे सटीक 'एग्जिट पोल' है, जो उनकी हार की ओर इशारा कर रही है। फिलहाल, स्ट्रॉन्गरूम के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं का पहरा जारी है और चुनाव आयोग स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस

भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, संगठन को देंगे मजबूती

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, संगठन को देंगे मजबूती

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

कांग्रेस ने UP में बढ़ा दी अखिलेश की चिंता; सपा से मांगी आधी सीटें, मायावती की भी तारीफ

कांग्रेस ने UP में बढ़ा दी अखिलेश की चिंता; सपा से मांगी आधी सीटें, मायावती की भी तारीफ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा

असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा