Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

बंगाल चुनाव : शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त, भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी ने ममता को पीछे छोड़ा

04 मई, 2026 03:12 PM

पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती दो घंटों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में भाजपा 60 से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है। वहीं, भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पछाड़ चुके हैं।

भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुबह 10.30 बजे तक 102 विधानसभा सीटों के रुझान सार्वजनिक किए हैं। रुझानों में भाजपा ने 63 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई, जबकि तृणमूल कांग्रेस सिर्फ 37 सीटों पर आगे है। भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछड़ गई हैं। भाजपा नेता सुवेंद्र अधिकारी नंदीग्राम विधानसभा सीट के साथ-साथ इस बार भवानीपुर से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

सुबह 10.30 बजे तक के रुझानों में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी और भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा ने एक-एक सीट पर बढ़त बनाई है। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां रुझानों में शून्य पर हैं। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जिन विधानसभा सीटों पर आगे हैं, वे मुख्य रूप से दक्षिण बंगाल के जिलों में केंद्रित हैं। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार जिन विधानसभा सीटों पर आगे हैं, वे मुख्य रूप से उत्तर बंगाल के जिलों और साथ ही दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हैं। दिलचस्प यह है कि भाजपा के उम्मीदवार अल्पसंख्यक-बहुल मालदा जिले की कई सीटों पर आगे चल रहे हैं।

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उसे भाजपा से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। माकपा और कांग्रेस 2021 के विधानसभा चुनावों में लगभग पूरी तरह से खत्म हो जाने के बाद अपनी मौजूदगी को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हुमायूं कबीर की एजेयूपी जैसी छोटी पार्टियां भी मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल में सोमवार को विधानसभा की 294 सीटों में से 293 सीटों की मतगणना हो रही है। राज्य में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे