Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

फिल्म ‘बैदा’ का फर्स्ट-लुक वीडियो रिलीज

15 जनवरी, 2025 04:13 PM

मुंबई। साई-फाई फिल्म बैदा का फर्स्ट-लुक वीडियो रिलीज हो गया है। चायपत्ती और चिंता मणि जैसी दिलचस्प हॉरर कॉमेडी से धमाल मचाने वाली जोड़ी, कहानीकार-फिल्म निर्माता सुधांशु राय और निर्देशक पुनीत शर्मा अपनी आने वाली फिल्म बैदा के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। साई-फाई फिल्म बैदा का 55 सेकेंड का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज हो गया है। फर्स्ट-लुक वीडियो के आधिकारिक अनावरण के साथ, फिल्म के निर्माता सुधांशु राय और निर्देशक पुनीत शर्मा ने बताया कि बैदा 21 मार्च, 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पुनीत शर्मा निर्देशित फिल्म बैदा भारत के हिंदी हार्टलैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित अपनी तरह की पहली साई-फाई सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म सुधांशु की सबसे लोकप्रिय ऑडियो कहानी सीरीज में से एक पर आधारित है, जो उनके प्रशंसकों और श्रोताओं के बीच पहले से ही पसंदीदा रही है। पुनीत शर्मा ने कहा, बैदा भ्रम की कहानी है, जिसमें सुधांशु का निभाया गया मुख्य किरदार अलग-अलग डायमेंशन एवं टाइम-फ्रेम से गुजरता है। जैसे ही वह किसी अनजान जगह की ओर बढ़ता है, उसकी मुलाकात एक अजीब इंसान से होती है और फिर एक ऐसा अनुभव शुरू होता है जो भारतीय दर्शकों के लिए बिलकुल नया और अनोखा है। अकल्पनीय दुनिया की एक सशक्त कहानी के साथ बैदा दो घंटे का विशुद्ध एंटरटेनमेंट पैकेज है, जिसे केवल बड़े पर्दे पर ही अनुभव किया जा सकता है।

बैदा के बारे में फिल्म के मुख्य अभिनेता और लेखक सुधांशु ने कहा, बैदा मेरे प्रशंसकों और श्रोताओं से किया गया मेरा वादा पूरा करता है कि उन्हें जल्द ही मेरे काल्पनिक यूनिवर्स का एक अभूतपूर्व सिनेमाई अनुभव मिलेगा यह फिल्म एक पूर्व स्पाई की कहानी कहती है जो समय और मृत्यु चक्र को चुनौती देने वाले व्यक्ति की अंधेरी और भयावह दुनिया में फंस गया है। इसमें एक स्पेशल किरदार डॉ शेखावत का ऑन-स्क्रीन डेब्यू है, जिसे मेरे सभी श्रोता पहले से पसंद करते हैं। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को बैदा की अनोखी दुनिया पसंद आएगी।

फिल्म बैदा में चायपत्ती-फेम शोभित सुजय, डिटेक्टिव बूमराह की मनीषा राय, तरुण खन्ना, सौरभ राज जैन, हितेन तेजवानी, अखलाक अहमद आजाद और प्रदीप काबरा सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म के एडिटर कंतारा और 777 चार्ली-फेम प्रतीक शेट्टी हैं, जबकि फोटोग्राफी निदेशक अभिषेक मोदक हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया