Monday, July 06, 2026
BREAKING
वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’ बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

मनोरंजन

प्रियदर्शन की तारीफ करते नजर आए मुकेश ऋषि, बोले- मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा

04 जनवरी, 2026 12:19 PM

मुंबई :  फिल्म इंडस्ट्रीज को एक से बढ़कर एक फिल्म दे चुके अभिनेता ऋषि मुकेश अपनी नई पीरियड स्ट्रीमिंग सीरीज 'सलाकार' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच वे निर्देशक प्रियदर्शन की तारीफ करते नजर आए। साथ ही उन्होंने प्रियदर्शन की सबसे बड़ी खूबी भी बताई।

एक्टर मुकेश ऋषि ने आईएएनएस से बातचीत में प्रियदर्शन को अपना गुरु बताया और उनकी सबसे बड़ी खूबी गिनाई। मुकेश ऋषि 'सलाकार' में पाकिस्तानी तानाशाह मुहम्मद जिया-उल-हक का किरदार निभा रहे हैं। इस रोल के बारे में उन्होंने मजेदार बातें बताईं। उन्होंने कहा कि वह किरदार निभाते समय काफी लचीले रहते हैं और सेट पर आसपास की चीजों को ध्यान में रखकर काम करते हैं।

उन्होंने बताया, “मैंने अपने जीवन के अनुभवों से बहुत कुछ सीखा है। सिनेमा के अलावा मेरी जिंदगी में एयर फोर्स और आर्मी के चैप्टर भी रहे हैं। हर तरह की दुनिया देखी है। जब ऐसे किरदार निभाने होते हैं, तो सबसे पहले बॉडी फिटनेस का ध्यान आता है। आर्मी ऑफिसर को कभी ढीला-ढाला नहीं देखा जाता। जिया के अनुशासन में यह सब था। छोटी-छोटी चीजें जैसे बैठने का तरीका, खेल और एक्सरसाइज मेरे अंदर पहले से हैं।”

उन्होंने प्रियदर्शन के साथ काम का अनुभव शानदार बताते हुए इसे परफेक्शन की मिसाल भी दी। मुकेश ने आगे कहा कि वह पहले सिर्फ लाइन्स पर फोकस करते थे, क्योंकि उन्होंने कोई एक्टिंग कोर्स नहीं किया, लेकिन अब उनका अपना स्कूल है, जो प्रियदर्शन से सीखा है। उन्होंने बताया, “मैंने प्रियदर्शन से बहुत कुछ सीखा है। मैंने उन्हें कभी सेफ्टी टेक लेते नहीं सुना। वह सेट पर बहुत सावधान रहते हैं। अगर आप बेहतर करना चाहते हैं और दूसरा टेक मांगते हैं तो वह दे देंगे, लेकिन पहले ही बता देंगे कि पहला टेक परफेक्ट था।”

'सलाकार' में मुकेश ऋषि का किरदार मंझा हुआ है, जो भारत की कई समस्याओं की जड़ को दिखाता है।

मुकेश ऋषि ने हिंदी के साथ ही कई भाषाओं की फिल्मों में एक्टिंग से खास मुकाम पाया है। उनकी यह सीरीज दर्शकों के लिए एक गंभीर और ऐतिहासिक ड्रामा पेश कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर