Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

मनोरंजन

प्रियंका ने एक्टर्स को लेकर दिया बयान:कहा- कुछ भी करते, फिर भी मिलता है जरूरत से ज्यादा क्रेडिट

18 नवंबर, 2022 12:18 PM

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे दमदार एक्ट्रेस में से एक है। केवल इंडियन ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री में भी प्रियंका की एक्टिंग को बेहद पसंद किया जाता है। हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका ने एक्टर्स की मेहनत और काम को लेकर बेहद शॉकिंग बयान दिया, जो खूब चर्चा में है। दरअसल प्रियंका ने कहा कि उनका मानना है कि एक्टर्स को उनके काम से ज्यादा क्रेडिट दिया जाता है। वो किसी दूसरे की स्क्रिप्ट पर काम करते हैं, दूसरे लोग उन्हें तैयार करते हैं। उनका काम सिर्फ किसी भी रोल को निभाना होता है।

अच्छी फिल्म का क्रेडिट सिर्फ एक्टर्स को ही मिलता है- प्रियंका
बता दें कि कि कुछ दिनों पहले प्रियंका वेकेशन मनाने के लिए इंडिया आईं थी। तब उन्होंने अपने हेयर केयर ब्रांड को लॉन्च किया था। लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्हें देश-विदेश के बड़े डायरेक्टर के साथ काम करके कैसा लगा? इस पर प्रियंका ने कहा- मैंने बड़े-बड़े डायरेक्टर के साथ काम जरूर किया है, लेकिन सभी ने मुझे बस यही सिखाया है कि बेस्ट एक्टर कैसे बनना चाहिए? जब भी हम कोई फिल्म या वेब सीरीज रिलीज होती है और परफॉर्म करती है, तो इसका सारा क्रेडिट एक्टर्स को ही मिलता है। लेकिन एक्टर का काम सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़कर किरदार में जान डालना होता है। अपने रोल को पर्दे पर अच्छी तरह से निभा सके। इसके अलावा एक्टर कुछ भी नहीं करता है। सारा काम राइटर्स, डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट का भी होता है।

कुछ भी नहीं करते हैं एक्टर्स - प्रियंका

प्रियंका आगे कहती हैं कि मैंने बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब मैं बॉलीवुड का हिस्सा थी, तब भी डायरेक्टर्स मुझे हमेशा एक अच्छा एक्टर बनाना चाहा। हम एक्टर्स को बहुत क्रेडिट देते हैं, जो कि नहीं देना चाहिए। एक्टर्स कुछ भी नहीं करते हैं, वो सिर्फ दिया हुआ रोल निभाते हैं। एक्टर्स जो स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, उसे कोई राइटर लिखता है। उन स्टेप्स पर डांस करते हैं, जिसे कोई दूसरा कोरियोग्राफ करता है। हम किसी और की लिखे शब्द बोलते हैं, किसी दूसरे की स्क्रिप्ट पर काम करते हैं। लिप सिंक करके गाने गाते हैं, जो किसी और की आवाज होती है। हम फिल्म की मार्केटिंग भी करते हैं, तो वहां पर भी कोई दूसरा हमसे सवाल करता है। हम कपड़े भी किसी के द्वारा डिजाइन किए पहनते हैं, मेकअप कोई दूसरा करता, हेयर कोई और करता है। तो मैं क्या कर रही हूं? कुछ भी तो नहीं।’

प्रियंका ने आगे कहा-' मेरा काम सिर्फ इतना है कि स्क्रिप्ट में जो लिखा है, उस किरदार को पढ़कर पर्दे पर सही ढंग से निभाऊं। तो मेरा काम एक्शन और कट के बीच का है, बस। उस 30 सेकंड के सीन में मैं आती हूं।’ इंटरव्यू के टाइम में पूरी फिल्म के बारे में बात करती हूं। देखा जाए तो फिल्म में रोल निभाने का प्रेशर बहुत ज्यादा होता है। आप बतौर एक्टर क्या है, इसे एक्सेप्ट करने के लिए बहुत मेहनत लगती है। हर एक्टर एक्टिंग नहीं कर सकता है और अगर वह नहीं कर पा रहा है तो उसे वह एक्सेप्ट करना चाहिए।’

प्रियंका की अपकमिंग फिल्में
प्रियंका वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के जल्द ही लव अगेन में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ऑल कमिंग बैक टू मी में भी प्रियंका मुख्य भूमिका निभाएंगी। वहीं प्रियंका बॉलीवुड में भी लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं। वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट स्टारर जी ले जरा में नजर आएंगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी