Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी 11 मई को वडोदरा में सरदारधाम भवन का करेंगे उद्घाटन

06 मई, 2026 11:47 AM

वडोदरा/गिर सोमनाथ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को गुजरात का दौरा करेंगे। वह गिर सोमनाथ और वडोदरा में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक, प्रशासनिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरे को सुगम बनाने के लिए कई स्तरों पर तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत सोमनाथ मंदिर में दर्शन से करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी वडोदरा जाएंगे, जहां वे वाघोड़िया क्रॉसिंग के पास निर्मित सरदार धाम भवन-3 (श्री दुष्यंत और दक्ष पटेल परिसर के नाम से भी जाना जाता है) का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह का निमंत्रण सरदारधाम के अध्यक्ष गजजी सुतारिया ने भेजा था, जिन्होंने हाल ही में न्यासियों के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। यह दौरा गुजरात के स्थानीय स्वशासन चुनावों के समापन के तुरंत बाद हो रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री को सामाजिक सुधारों में उनकी भूमिका के सम्मान में पाटीदार समुदाय के प्रमुख संगठनों द्वारा 'सरदार रत्न' पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।

सरदार धाम लगभग 4.75 लाख वर्ग फुट में फैले इस परिसर का निर्माण लगभग 150 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। इसमें 278 आवास कक्ष, एक एनआरआई गेस्ट हाउस, एक ई-लाइब्रेरी, एक करियर मार्गदर्शन केंद्र, प्रशिक्षण सुविधाएं और लगभग 1,000 लोगों की बैठने की क्षमता वाला एक सभागार शामिल है।

सरदार धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष गज्जी सुतारिया ने कहा, "मिशन 2026 के तहत सरदार धाम एक, दो और तीन का विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री वडोदरा में 150 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सरदार धाम भवन का उद्घाटन करेंगे, जिसका निर्माण लगभग 2,000 पुत्र-पुत्रियों के लाभ के लिए किया जा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "संगठन दानदाताओं, उद्योगपतियों, व्यापारियों और सरकारी योजनाओं को एक साथ लाकर युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम कर रहा है। सरदार धाम ने पहले और दूसरे चरण की परियोजनाएं पूरी कर ली हैं, जहां हजारों छात्र रह रहे हैं। राजकोट, सूरत और मेहसाना में आगे की परियोजनाएं चल रही हैं। सरदार धाम विश्वविद्यालय स्थापित करने की भी योजना है।"

गुजरात के पूर्व मंत्री गोवर्धन झड़फिया ने कहा, "यह महज एक छात्रावास या बोर्डिंग सुविधा नहीं है। इसे युवाओं के लिए समग्र विकास केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें कोचिंग, स्टार्टअप सहायता, व्यावसायिक मार्गदर्शन और कौशल विकास शामिल हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "उद्घाटन कार्यक्रम में सामुदायिक संस्थाएं एक साथ आएंगी और प्रधानमंत्री को सरदार रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, पाटीदार समुदाय के सदस्यों और गुजरात भर के गणमान्य व्यक्तियों के वडोदरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है और हवाई अड्डे से सरदार धाम परिसर तक एक रोड शो का आयोजन भी किया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी