Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

12 अप्रैल, 2026 04:39 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम के माध्यम से तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जुड़ने और तमिलनाडु के लिए अपने सुझाव साझा करने का एक अहम अवसर माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को शाम 4 बजे 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम में जुड़ेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उन्होंने इस संबंध में रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' लिखा, "13 अप्रैल की शाम को 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद' के दौरान मैं अपने मेहनती कार्यकर्ताओं से बातचीत करूंगा।" उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तमिलनाडु भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना की। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, "मुझे अपने तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने डीएमके के खराब शासन को बेनकाब किया है और राज्य के लिए एनडीए के विकास के विजन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।"

कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक कार्यकर्ता 'नमो' ऐप के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं। पार्टी की ओर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से इस संवाद का हिस्सा बनने की अपील की गई है, ताकि तमिलनाडु के विकास को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हो सके।

पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रोड शो की तस्वीरें शेयर कीं। हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए। तस्वीरों में पीएम मोदी जनता का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "15 किलोमीटर का बेमिसाल स्नेह। ये हैं सिलीगुड़ी की कुछ झलकियां। भाजपा सरकार स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों का समाधान करेगी और साथ ही पश्चिम बंगाल के युवाओं के लिए नए अवसर भी लाएगी।"

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1 बजे सिलीगुड़ी में एक विशाल 'विजय संकल्प सभा' को भी संबोधित करेंगे। यह जनसभा इस महीने के अंत में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज