Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

11 मई, 2026 11:43 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वे गिर सोमनाथ व वडोदरा में कई धार्मिक, प्रशासनिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार रात गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करते हुए जामनगर पहुंचे। राज्य में उनके कार्यक्रमों से पहले जामनगर, सोमनाथ और वडोदरा में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और उनके स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी सोमवार सुबह सोमनाथ मंदिर में 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में हिस्सा लेंगे। यह महोत्सव मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद उसके उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उनका 'विशेष महापूजा', 'कुंभाभिषेक' और 'ध्वजारोहण' समारोहों में शामिल होने का कार्यक्रम है। साथ ही, इस कार्यक्रम के दौरान वे एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।

गुजरात और पश्चिम बंगाल में स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हालिया चुनावी जीत के बाद वडोदरा में एक रोड शो का भी आयोजन किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस सार्वजनिक स्वागत कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बीते दिन बताया कि पूरे गुजरात के लोग प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
प्रधानमंत्री वडोदरा में 'सरदार धाम भवन-3' का भी उद्घाटन करेंगे। इसे श्री दुष्यंत और दक्षा पटेल कॉम्प्लेक्स के नाम से भी जाना जाता है। यह भवन राष्ट्रीय राजमार्ग-8ए पर वाघोडिया क्रॉसिंग के पास बना है। लगभग 150 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से निर्मित और लगभग 4.75 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैले कॉम्प्लेक्स में 278 आवासीय कमरे, एक एनआरआई गेस्ट हाउस, एक ई-लाइब्रेरी, एक करियर मार्गदर्शन केंद्र, ट्रेनिंग सेंटर और लगभग 1,000 लोगों की बैठने की क्षमता वाला हॉल शामिल है।

सामाजिक सुधारों में निभाई गई उनकी भूमिका को मान्यता देते हुए पाटीदार समुदाय के प्रमुख संगठनों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को 'सरदार रत्न' पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस

भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, संगठन को देंगे मजबूती

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, संगठन को देंगे मजबूती

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

कांग्रेस ने UP में बढ़ा दी अखिलेश की चिंता; सपा से मांगी आधी सीटें, मायावती की भी तारीफ

कांग्रेस ने UP में बढ़ा दी अखिलेश की चिंता; सपा से मांगी आधी सीटें, मायावती की भी तारीफ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा

असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा