Sunday, October 25, 2026
BREAKING
• मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की • मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की • सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित • पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ • एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल • रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि • मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत • पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन • युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर • 'वोकल फॉर लोकल' से आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा पूरा, स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को दें प्राथमिकता: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

24 अक्टूबर, 2026 01:59 PM

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बल के सभी अफसरों और जवानों को बधाई दी गई है। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जवानों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री की ओर से एक्स पर पोस्ट में लिखा गया, “आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर बल के सभी जवानों को बधाई। आईटीबीपी के ‘हिमवीरों’ ने अपने असाधारण साहस से खुद को साबित किया है। उन्होंने हमेशा अद्भुत दृढ़ संकल्प के साथ हर चुनौती का सामना किया है। उनकी निस्वार्थ सेवा और बलिदान देश के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “आईटीबीपी स्थापना दिवस पर, मैं आईटीबीपी के सभी जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देता हूं। आईटीबीपी के ‘हिमवीरों’ ने अत्यंत कठिन जलवायु परिस्थितियों में भारत की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा अभियानों में भी अहम योगदान दिया है, जिसमें वामपंथी उग्रवाद से निपटने के प्रयास भी शामिल हैं। उनका साहस, पेशेवर रवैया और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण, राष्ट्र सेवा की सर्वोत्तम परंपराओं को दर्शाता है।”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “‘शौर्य-दृढ़ता-कर्मनिष्ठा’ आईटीबीपी स्थापना दिवस के अवसर पर, मैं आईटीबीपी के हिमवीरों को हार्दिक बधाई देता हूं। कठिन परिस्थितियों में हमारी सीमाओं की रक्षा करने में आपका अदम्य साहस और दृढ़ता प्रेरणादायक है। आपके त्याग और देशभक्ति की भावना को नमन।”

भारतीय सेना की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ और भारतीय सेना के सभी रैंक के कर्मियों की ओर से, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर, आईटीबीपी के सभी कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “आईटीबीपी स्थापना दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर, डीजी जीपी सिंह और सीआरपीएफ के सभी रैंक के कर्मी, आईटीबीपी के सभी जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देते हैं। हम हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले ‘हिमवीरों’ की वीरता, निस्वार्थ बलिदान और गौरवशाली विरासत को नमन करते हैं।”

आईटीबीपी देश का एक प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है। भारत-चीन युद्ध के बाद 24 अक्टूबर 1962 को इसकी स्थापना की गई थी। यह लद्दाख के काराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जाचेप ला (3,488 किलोमीटर) तक भारत-चीन सीमा की रक्षा करती है। आईटीबीपी गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। सीमा सुरक्षा, घुसपैठ और तस्करी रोकना, उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बचाव अभियान और आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी आईटीबीपी के कंधों पर है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

'वोकल फॉर लोकल' से आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा पूरा, स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को दें प्राथमिकता: पीएम मोदी

'वोकल फॉर लोकल' से आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा पूरा, स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को दें प्राथमिकता: पीएम मोदी

संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस