Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अमूल्य और श्रेष्ठ पुत्र, हमें उन पर गर्व है: श्री श्री रविशंकर

10 मई, 2026 05:10 PM

बेंगलुरु : श्री श्री रविशंकर द्वारा स्थापित 'आर्ट ऑफ लिविंग' संस्था का 45वां वर्षगांठ समारोह रविवार को बेंगलुरु में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। श्री श्री रविशंकर ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उन्हें देश का अमूल्य और श्रेष्ठ पुत्र बताया।

श्री श्री रविशंकर ने पीएम के लिए अपने संबोधन में कहा, "आप भारत माता के अमूल्य और श्रेष्ठ पुत्र हैं और हम सभी के आत्मीय और सम्मानित हैं। आपने जीवन के हर पहलुओं को प्रभावित किया है। दुनिया में भारत के वसुधैव कुटुंबकम के भाव को आपने और मजबूती से प्रचारित किया है और देश को श्रेष्ठता के अलग स्तर पर ले गए हैं, जिसका हमें गर्व है।"

उन्होंने कहा, "गंदगी, गरीबी और अव्यवस्था से लोगों को उठाकर आपने देश को एक नई पहचान दी है। आपने सत्ता में आते ही स्वच्छ भारत अभियान चलाया था। इस अभियान ने देश को सुंदर बनाया है।"

रविशंकर ने कहा, "देश में अब असुरक्षा का भाव नहीं है। आपने देश को हिंसा से मुक्त कर एक नई ऊर्जा का संचार किया है। हम लंबे समय से विदेश यात्रा करते रहे हैं। पहले लोगों को लगता था कि हिंदुस्तान कभी भी आज के स्वरूप वाला नहीं हो सकता। उन धारणाओं को आपने गलत साबित कर दिया। पिछले 10 साल में आपने भारत को मांगने वाले देश से देने वाला देश बना दिया है। आपने आर्थिक रूप से विषम परिस्थिति में भी देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला है।"

उन्होंने कहा, "अयोध्या में अब टेंट की जगह भव्य मंदिर में भगवान राम का निवास है। यह आपके कार्यकाल में संभव हुआ है। मंदिर में श्रीराम की शिल्प और शिला दोनों कर्नाटक से ले जाया गया है। कर्नाटक हनुमान जी की धरती है।"

श्री श्री ने कहा, "कर्नाटक में शादी से पहले वर वधु का काशी जाने का रिवाज है। हालांकि वधु के माता पिता उसे काशी जाने से रोकते हैं, लेकिन आपने काशी को जो भव्यता दी है उसके बाद में सभी को काशी जाने की सलाह दूंगा। शादी के बाद सभी काशी जाएं।"

प्रधानमंत्री के विकासपुरुष वाली छवि पर प्रकाश डालते हुए श्री श्री रविशंकर ने कहा, "नया साल पहले गुजरात में आता है। आपने पहले गुजरात को चमकाया अब पूरे देश को चमका रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "आपने योग को योग दिवस के माध्यम से पूरे विश्व में पहुंचाया। योग और आध्यात्म हमारी विरासत है। ठीक वैसे रही आयुर्वेद को भी एक अलग मंत्रालय बनाकर आपने बेहतर स्थिति में पहुंचाया है।"

रविशंकर ने कहा, "आपने कला और शिक्षा को प्रोत्साहित किया है। आपने उद्योग और संरचना के क्षेत्र में काम किया है। आपने समाज के हर तबके के लोगों के विकास के लिए काम किया है और देश को बेहतर बनाने के लिए हर जरूरी काम किया है। इसलिए भारत को आप पर गर्व है।"

उन्होंने कहा, "आप हमारे अपने हैं, इसलिए हम आपको धन्यवाद नहीं देंगे। अपनों को धन्यवाद देने से वे पराए हो जाते हैं। हमारे आर्ट ऑफ लिविंग संदेश भी, 'मैं आपका हूं,' है। आप अपनी ही जगह पर आए हैं। आप दीर्घायू हों और ऐसे ही देश का नेतृत्व करते रहें।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस

भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, संगठन को देंगे मजबूती

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, संगठन को देंगे मजबूती

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

कांग्रेस ने UP में बढ़ा दी अखिलेश की चिंता; सपा से मांगी आधी सीटें, मायावती की भी तारीफ

कांग्रेस ने UP में बढ़ा दी अखिलेश की चिंता; सपा से मांगी आधी सीटें, मायावती की भी तारीफ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा

असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा