Monday, March 23, 2026
BREAKING
शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अमित शाह का नमन भारत की ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक विकास के लिए कोयला गैसीकरण महत्वपूर्ण : जी. किशन रेड्डी दिल्ली के विकास को अधिक गति देगा इस बार का बजट: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘खीर सेरेमनी’ के साथ Delhi Budget Session का शुभारंभ, रेखा गुप्‍ता ने स्कूली छात्राओं को खीर परोसी निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त विधेयक 2026-27 और कॉर्पोरेट कानून संशोधन विधेयक पेश करेंगी शहीद दिवस पर पीएम मोदी ने किया भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन, कहा- ‘सामूहिक स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा बलिदान’ अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त

मनोरंजन

पैक-अप के बाद सबसे पहले यह काम करते हैं करण, बोले- सही इंसान मिले तो डिस्ट्रैक्शन नहीं होता

27 फ़रवरी, 2026 01:26 PM

नई दिल्ली;  एक्टर करण कुंद्रा की जिंदगी में उनकी खास दोस्त तेजस्वी बेहद मायने रखती हैं। उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बात की। अभिनेता ने बताया कि जिंदगी में सही पार्टनर मिल जाए तो सब ठीक हो जाता है और डिस्ट्रैक्शन भी नहीं होता।

अभिनेता ने कहा कि जैसे ही उनका काम खत्म होता है, वह बस अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के पास भागते हैं। आईएएनएस से खास बातचीत में करण ने बताया, “पैक-अप होते ही मेरा मन बस यही सोचता है कि तेजा कहां है? मुझे वहां जाना चाहिए या यहां?”

करण ने बताया कि जब कोई सही इंसान मिल जाता है, तो जिंदगी में कोई डिस्ट्रैक्शन नहीं रहता। उन्होंने बताया, “चाहे फिल्म इंडस्ट्री हो या कोई और क्षेत्र, एक बार जब आप खुशहाल रिश्ते में पहुंच जाते हैं, तो बस उसी एक इंसान के साथ रहना चाहते हैं। वह आपकी पूरी दुनिया बन जाता है। काम खत्म होते ही आप उसी की तरफ खिंचे चले जाते हैं।”

करण का मानना है कि सच्चा प्यार पुराने जमाने जैसा ही होता है। जब सही इंसान मिल जाता है, तो बहकने की कोई वजह नहीं रहती। आप बिल्कुल परेशान नहीं होते, बल्कि और ज्यादा आकर्षित महसूस करते हैं।

करण और तेजस्वी को फैंस प्यार से ‘तेजरान’ कहते हैं। दोनों की मुलाकात साल 2021 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में हुई थी। शो के दौरान उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन बाहर आने के बाद उनका बंधन और मजबूत हो गया। अब चार साल से ज्यादा समय से वे साथ हैं और एक-दूसरे के लिए बेहद समर्पित नजर आते हैं।

हाल ही में करण ने तेजस्वी की तस्वीर का टैटू बनवाया, जिसे उन्होंने एक इवेंट में दिखाया था। करण और तेजस्वी ‘सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स’ शो में भी साथ नजर आ चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड

अभिनेता कमल हासन को मिला प्रतिष्ठित पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड

राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठ, कहा- 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव

राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठ, कहा- 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव

रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस

रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस

जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल

जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल