Sunday, May 17, 2026
BREAKING
ईरान ने दी सैन्य जवाब की चेतावनी, अराघची का दावा-अब अमेरिकी घरों तक पहुंच रहा युद्ध का खर्च यूरोविजन 2026 में यूरोपीय देशों ने इजरायल का किया विरोध, रक्षा मंत्री कॉट्ज ने की कड़ी आलोचना भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर कंबोडिया में पूरा हुआ युद्धाभ्यास सिनबैक्स, अब ‘प्रगति’ की तैयारी अमेरिका और इजरायल फिर से ईरान पर कर सकते हैं हमला, रूसी राजदूत ने दी चेतावनी पीएम मोदी की बैठक के बाद बोले नीदरलैंड्स के सीईओ, भारत में बढ़ाएंगे निवेश दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता पीएम मोदी ने 'विकसित भारत 2047' की ओर भारत के सफर का किया जिक्र, नीदरलैंड के साथ सहयोग पर जोर: विदेश मंत्रालय कोटा में दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, सभी यात्रियों को बचाया गया तेजस मार्क 1ए की डिलीवरी की तारीख पर जून में उठ सकता है पर्दा, रिव्यू मीटिंग अगले महीने तक टली

मनोरंजन

पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक्टिंग के जुनून ने बनाया बॉलीवुड स्टार

17 मई, 2026 04:02 PM

मुंबई : हिंदी सिनेमा के अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार किरदारों के लिए पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। एक समय ऐसा था जब फिल्मों में आने से पहले उन्होंने वडोदरा की एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट की नौकरी की थी। नौकरी करते हुए भी उनके दिल में अभिनय के प्रति जुनून था जो उन्हें बॉलीवुड तक ले आया। छोटे शहर से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाना नवाजुद्दीन के लिए आसान नहीं था लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छोटे से कस्बे बुढ़ाना में हुआ था। वह एक साधारण जमींदार परिवार से आते हैं। उनके पिता किसान थे। बचपन से ही नवाजुद्दीन का फिल्मों और अभिनय की तरफ झुकाव था। हालांकि उस समय परिवार में फिल्मों को करियर के रूप में नहीं देखा जाता था।

पढ़ाई पूरी करने के बाद नवाजुद्दीन ने हरिद्वार की गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद नौकरी की तलाश में वह गुजरात के वडोदरा पहुंचे। यहां उन्होंने एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट के तौर पर काम किया। इस नौकरी में उन्हें कई तरह के केमिकल की जांच करनी पड़ती थी। नौकरी अच्छी थी लेकिन उनका मन अभिनय में था।

कुछ समय बाद नवाजुद्दीन ने नौकरी छोड़ दी और दिल्ली चले आए। इसी दौरान उनका झुकाव थिएटर की तरफ बढ़ने लगा। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में दाखिला लिया और अभिनय की बारीकियां सीखीं। थिएटर से ज्यादा पैसे नहीं मिलते थे, ऐसे में रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था जिसके चलते उन्हें वॉचमैन की नौकरी करनी पड़ी।

मुंबई में उनका संघर्ष और भी कठिन था। शुरुआत में उन्हें फिल्मों में बहुत छोटे रोल मिले। साल 1999 में आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' में उन्होंने छोटा सा किरदार निभाया। इसके बाद 'शूल', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। हालांकि इतने काम के बावजूद उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल रही थी।

करीब 12 से 15 साल तक संघर्ष करने के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ आया। निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में फैजल खान के किरदार ने उन्हें रातोंरात मशहूर बना दिया। इस फिल्म के बाद लोग उनके अभिनय के दीवाने हो गए। उनके डायलॉग्स बोलने का अंदाज दर्शकों का पसंदीदा बन गया।

इसके बाद नवाजुद्दीन ने 'द लंच बॉक्स', 'किक', 'बजरंगी भाईजान', 'रमन राघव 2.0', 'मंटो', 'ठाकरे', और 'रात अकेली है' समेत कई शानदार फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा, उन्होंने 'सेक्रेड गेम्स' वेब सीरीज में भी दमदार अभिनय किया। उनके निभाए गए किरदारों को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया गया।

नवाजुद्दीन को अपने अभिनय के लिए कई बड़े पुरस्कार भी मिले। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में विशेष जूरी सम्मान दिया गया। इसके अलावा, फिल्मफेयर और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं। फिल्म 'मंटो' और 'रमन राघव 2.0' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

फिल्में सिर्फ समाज सुधार के लिए नहीं, मनोरंजन के लिए भी बनती हैं : सोनाक्षी सिन्हा

फिल्में सिर्फ समाज सुधार के लिए नहीं, मनोरंजन के लिए भी बनती हैं : सोनाक्षी सिन्हा

'शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं', इंडस्ट्री की सच्चाई पर खुलकर बोलीं त्रिधा चौधरी

'शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं', इंडस्ट्री की सच्चाई पर खुलकर बोलीं त्रिधा चौधरी

अजय देवगन को बेहतर अभिनेता ही नहीं अच्छा इंसान भी मानती हैं महिमा चौधरी, अभिनेत्री ने सुनाया एक्सीडेंट से जुड़ा किस्सा

अजय देवगन को बेहतर अभिनेता ही नहीं अच्छा इंसान भी मानती हैं महिमा चौधरी, अभिनेत्री ने सुनाया एक्सीडेंट से जुड़ा किस्सा

हेमा मालिनी की सेहत का राज है 'योगासन', बोलीं- मैं हर रोज करती हूं योगाभ्यास, ये मेरी जीवनशैली का हिस्सा

हेमा मालिनी की सेहत का राज है 'योगासन', बोलीं- मैं हर रोज करती हूं योगाभ्यास, ये मेरी जीवनशैली का हिस्सा

ऑडिशन की लाइन से स्टारडम तक, 'प्यार का पंचनामा' ने बदली नुसरत भरूचा की किस्मत

ऑडिशन की लाइन से स्टारडम तक, 'प्यार का पंचनामा' ने बदली नुसरत भरूचा की किस्मत

51 रुपये के इनाम से शुरू हुआ था पंकज उधास का सफर, फिर गजल की दुनिया के बन गए सम्राट

51 रुपये के इनाम से शुरू हुआ था पंकज उधास का सफर, फिर गजल की दुनिया के बन गए सम्राट

'जिंदगी कभी सीधी नहीं चलती', मुश्किल दौर को लेकर आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह ने साझा की अपनी राय

'जिंदगी कभी सीधी नहीं चलती', मुश्किल दौर को लेकर आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह ने साझा की अपनी राय

विक्की के जन्मदिन पर पिता श्याम कौशल ने बरसाया प्यार, कहा- 'ऐसा बेटा पाकर गर्व महसूस होता है'

विक्की के जन्मदिन पर पिता श्याम कौशल ने बरसाया प्यार, कहा- 'ऐसा बेटा पाकर गर्व महसूस होता है'

‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा के मामले में योगराज सिंह पर एफआईआर

‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा के मामले में योगराज सिंह पर एफआईआर

आखिरी सवाल: साहसी सिनेमा की दमदार मिसाल, बेधड़क सवालों से झकझोरती फिल्म

आखिरी सवाल: साहसी सिनेमा की दमदार मिसाल, बेधड़क सवालों से झकझोरती फिल्म