Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बंद है शेयर बाजार, कमोडिटी मार्केट में शाम में होगा कारोबार महंगाई से लेकर धीमी आर्थिक वृद्धि तक, पश्चिम एशिया संकट वैश्विक अर्थव्यवस्था को कई तरह से करेगा प्रभावित: आईएमएफ भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: रिपोर्ट केंद्र ने छोटी बचत योजनाओं में अप्रैल-जून के लिए ब्याज दरों को स्थिर रखा आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर लगाया 31.80 लाख रुपए का जुर्माना शरीर में इन हार्मोन्स के बदलाव से बढ़ती हैं पीरियड्स की दिक्कतें, हो सकती है गंभीर समस्या बेहतर रक्त संचार और आत्मविश्वास के लिए अपनाएं शीर्षासन लगातार आंखों की सूजन को नजरअंदाज करना जोखिम भरा, हो सकता है किडनी से जुड़ी बीमारी का शुरुआती संकेत होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो भी ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार हैं: अमेरिकी मीडिया ईंधन की बढ़ती कीमतों पर न्यूजीलैंड सरकार ने जरूरतमंदों को दी राहत, 1.43 लाख परिवारों को हर हफ्ते 50 डॉलर की अतिरिक्त मदद

राष्ट्रीय

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने खाली किया सरकारी बंगला, अब यहां होगा नया ठिकाना

01 सितंबर, 2025 07:57 PM

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा देने के 40 दिन बाद उपराष्ट्रपति एन्क्लेव खाली कर दिया है। धनखड़ को सरकार की ओर से 34, एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित टाइप-8 बंगला आवंटित किया गया है, लेकिन इसे तैयार होने में अभी लगभग तीन महीने का समय लगेगा। जब तक यह बंगला पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाता, तब तक वह वैकल्पिक रूप से छतरपुर में रहेंगे।

चौटाला के फार्महाउस में नया ठिकाना
सूत्रों के अनुसार, जगदीप धनखड़ इस समय इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला के गदाईपुर, छतरपुर स्थित फार्महाउस में रह रहे हैं। यह एक अस्थायी व्यवस्था है और जैसे ही टाइप-8 बंगला तैयार होगा, वह वहां स्थानांतरित हो जाएंगे। शहरी विकास मंत्रालय के तहत आने वाले डायरेक्टरेट ऑफ एस्टेट्स ने अगस्त में ही टाइप-8 बंगला खाली करा लिया था। पूर्व उपराष्ट्रपति के लिए इसे आवंटित कर दिया गया है। हालांकि, इसकी मरम्मत और सजावट का काम चल रहा है, जो अक्टूबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

इस्तीफे के 40 दिन बाद खाली किया एन्क्लेव
धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। नियमों के अनुसार, इस्तीफा देने के बाद वे 15 महीनों तक उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रह सकते थे, लेकिन उन्होंने स्वेच्छा से केवल 40 दिन बाद यह सरकारी आवास छोड़ दिया।

विकल्प भी रखे गए तैयार
शहरी विकास मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि धनखड़ को यह बंगला पसंद नहीं आता, तो उन्हें दूसरे विकल्प भी दिए जा सकते हैं। नियम के तहत, पद छोड़ने वाले उपराष्ट्रपति को या तो दिल्ली के लुटियंस जोन में टाइप-8 बंगला या फिर पैतृक स्थान पर दो एकड़ जमीन दी जाती है।

9 सितंबर को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति
धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति का पद रिक्त है। चुनाव आयोग ने इस पद के लिए चुनाव की तारीख 9 सितंबर 2025 तय की है। एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि इंडिया गठबंधन ने पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। देश को 9 सितंबर को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही