Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

मनोरंजन

'पुष्पा 2' भगदड़ पीड़ित के लिए अल्लू अर्जुन का बड़ा ऐलान, करोड़ों की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे एक्टर और मेकर्स

25 दिसंबर, 2024 06:24 PM

अभिनेता अल्लू अर्जुन और फिल्म ‘पुष्पा' के निर्माताओं ने चार दिसंबर को यहां संध्या सिनेमाघर में फिल्म दिखाये जाने के दौरान मची भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को दो करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की बुधवार को घोषणा की। इस बीच, तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम (एफडीसी) के अध्यक्ष और प्रमुख निर्माता दिल राजू ने कहा कि सरकार और फिल्म जगत के बीच अच्छे संबंधों को बढ़ावा दिए जाने के लिए फिल्म हस्तियों का एक प्रतिनिधिमंडल तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी से बृहस्पतिवार को मुलाकात करेगा। अल्लू अर्जुन के पिता और निर्माता अल्लू अरविंद, दिल राजू और अन्य लोगों ने निजी अस्पताल गए। भगदड़ में घायल हुए लड़के का इस अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

चिकित्सकों ने अल्लू अरविंद को बताया कि लड़के के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और अब उसे ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट की जरुरत नहीं है। इसके बाद अरविंद ने राहत की सांस ली। अल्लू अरविंद ने घोषणा की कि लड़के के परिवार की मदद करने के वास्ते अल्लू अर्जुन ने एक करोड़ रुपये, फिल्म ‘पुष्पा' की प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने 50 लाख रुपये और फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी है। अरविंद ने दिल राजू को चेक सौंपते हुए अनुरोध किया कि वह इसे लड़के के परिवार तक पहुंचा दें। उन्होंने बताया कि कानूनी बाध्यताओं के कारण बिना मंजूरी के वह उनके परिवार से सीधे तौर पर नहीं मिल सकते।

चार दिसंबर की रात ‘पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक संध्या थिएटर में उमड़ पड़े थे। उसी दौरान भगदड़ मचने से 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई थी और उनका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था। हैदराबाद पुलिस ने महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली थाने में मामला दर्ज किया है।

महिला की मौत होने के मामले में पुलिस ने 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उसी दिन उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी और 14 दिसंबर की सुबह उन्हें यहां जेल से रिहा कर दिया गया था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर