Friday, March 27, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

पुतिन का दोस्त मोदी को बड़ा तोहफा ! दिल्ली पहुंचने से पहले फाइनल की जबरदस्त रक्षा डील, दुश्मनों के उड़ जाएंगे होश

04 दिसंबर, 2025 07:45 PM

भारत और रूस की दोस्ती एक बार फिर दुनिया को चौंकाने वाली है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत पहुंचने से पहले दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ऐसी रक्षा डील को फाइनल कर दिया है, जिसे देखकर दुश्मन देशों की रातों की नींद उड़ जाएगी। ये समझौता न सिर्फ भारत की सैन्य शक्ति को कई गुना बढ़ाएगा, बल्कि हिंद महासागर से लेकर उत्तरी सीमाओं तक भारत की पकड़ और मजबूत करेगा। भारत और रूस के बीच लगभग दस साल से लंबित परमाणु-संचालित पनडुब्बी लीज़ समझौता आखिरकार फाइनल हो गया है। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, भारत लगभग 2 अरब डॉलर का भुगतान करके रूस से एक न्यूक्लियर अटैक सबमरीन किराए पर लेगा। यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस हफ्ते भारत दौरे पर आ रहे हैं। पुतिन के यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।

कीमत को लेकर वर्षों से अटकी बातचीत
बीते कई वर्षों से कीमत को लेकर अटकी बातचीत अब पूरी हो गई है। नवंबर में भारतीय अधिकारियों ने रूसी शिपयार्ड का दौरा किया था, जिसके बाद डील पर अंतिम सहमति बनी। भारत को पनडुब्बी की डिलीवरी दो वर्षों में मिलने की उम्मीद है, हालांकि परियोजना की जटिलता को देखते हुए समय बढ़ भी सकता है।

रणनीतिक संतुलन और मोदी की विदेश नीति
इस समझौते के साथ भारत ने रूस के साथ रक्षा संबंधों को और गहरा किया है। हाल के महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका द्वारा 50% दंडात्मक टैरिफ लगाने के बाद रूस और चीन दोनों के साथ रिश्ते मजबूत करने का संदेश दिया है। वर्तमान में भारत ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए ऊँचे शुल्क कम कराने के लिए व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है ये वही शुल्क हैं जो अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीद जारी रखने पर दबाव बनाने के लिए लगाए थे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन