Tuesday, May 26, 2026
BREAKING
भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी धमकियों के बीच ब्राजील ने अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान और बातचीत का किया आग्रह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान समेत पांच देशों से की अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज सिस्टम शुरू किया कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, ऑयलएवंगैस स्टॉक्स पर दबाव 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' में संगीत कहानी की जान, असीस कौर बोलीं- ''प्यार मेरा' रिश्तों की नर्मी को दिखाता है' आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड? समरदीप सिंह गिल ने शॉट पुट में जीता गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाने में छाछ मददगार, बालों की कई समस्याओं से दिलाती है छुटकारा देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते चार दिनों में 1.72 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए : केंद्र

राष्ट्रीय

पीएम मोदी पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन आज

26 मई, 2026 01:30 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की नई पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन आज मंगलवार को नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।

यह पुस्तक शिवराज सिंह चौहान के प्रधानमंत्री मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में बिताए गए अनुभवों, सीख और आत्मीय संबंधों का प्रेरणादायी व सजीव चित्रण है। चौहान ने इसे मात्र घटनाओं का वर्णन नहीं, बल्कि एक ‘विचार यात्रा’ बताया है, जिसमें संगठन, समर्पण, नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र-निर्माण के सूत्र उभरकर सामने आते हैं।

विमोचन समारोह में प्रमुख अतिथि
समारोह की शोभा पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, समाजसेवी, लेखक और पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।12 वर्ष पूरे होने पर भावुक पोस्टआज के दिन ठीक 12 साल पहले (26 मई 2014) नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा:
“आज इस यशस्वी यात्रा के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस दौरान संपूर्ण देश उत्साह और राष्ट्र गौरव के भाव से ओत-प्रोत है। 12 वर्षों का यह कार्यकाल भारत के नव-निर्माण, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और ‘विकसित भारत’ के उदय का स्वर्णिम कालखंड है।”

चौहान ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन को बदला है। उन्होंने प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन करते हुए सभी भारतीयों से इस विकास यात्रा में सहभागी बनने की अपील की।

‘अपनापन’ को राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में शिवराज सिंह चौहान के लंबे अनुभव तथा प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा का दस्तावेज माना जा रहा है। पुस्तक के विमोचन को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष महत्व दिया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई

भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें : सीएम योगी

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें : सीएम योगी

कच्चा तेल सस्ता फिर भी ईंधन महंगा क्यों? कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कच्चा तेल सस्ता फिर भी ईंधन महंगा क्यों? कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण: राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने 26 मई 2014 को बताया ऐतिहासिक दिन

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण: राजनाथ सिंह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने 26 मई 2014 को बताया ऐतिहासिक दिन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तीन दिवसीय सिक्किम यात्रा पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तीन दिवसीय सिक्किम यात्रा पर

‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ लॉन्च करेंगे अमित शाह, राजस्थान के 184 गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ लॉन्च करेंगे अमित शाह, राजस्थान के 184 गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

Quad Meeting : भारत ने इंडो-पैसिफिक को खुला और स्थिर बनाए रखने पर दिया जोर

Quad Meeting : भारत ने इंडो-पैसिफिक को खुला और स्थिर बनाए रखने पर दिया जोर

इबोला के बढ़ते मामलों पर समीक्षा बैठक, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-भारत में अभी तक कोई मामला नहीं

इबोला के बढ़ते मामलों पर समीक्षा बैठक, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-भारत में अभी तक कोई मामला नहीं

नई दिल्ली में आज क्वाड विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, कई रणनीतिक मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली में आज क्वाड विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, कई रणनीतिक मुद्दों पर होगी चर्चा

दिल्ली में CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी

दिल्ली में CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी