Sunday, April 12, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने आशा भोसले के निधन पर जताया गहरा शोक, बोले-यादें रहेंगी अमर आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों ने जताया दुख, कहा-‘उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई’ श्री गुरु रविदास जी के बराबरी और मानवता की भलाई के संदेश को पंजाब सरकार विश्व स्तर पर ले जाएगी : भगवंत सिंह मान हिसार यूनिवर्सिटी में करोड़ों के घोटाले का आरोप, लोकायुक्त जांच के आदेश; सियासत गरमाई कांग्रेस के नेता मंडी में जाने की बजाय कांग्रेस शासित प्रदेशों का हाल देखकर आएं : मुख्यमंत्री CM सुक्खू बोले- हिमाचल विरोधी है भाजपा, आंतरिक गुटबाजी के भी लगाए आरोप ऐतिहासिक पहलः जलाशयों से प्राप्त मछलियों के लिए MSP लागू, रॉयल्टी घटाकर 1 प्रतिशत की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दुखी परिवारों के साथ साझा किया शोक

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, बोले- 'बंगाल का मिजाज देखने सिलीगुड़ी आइए, लोगों के दिल-दिमाग में भाजपा'

12 अप्रैल, 2026 04:31 PM

सिलीगुड़ी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जनसभा के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए यहां सिलीगुड़ी आइए। पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर वीडियो शेयर किया। इसमें वे हेलीपैड के पास खड़े होकर समर्थकों की भीड़ की वीडियोग्राफी कर रहे थे। तस्वीरों में भारी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए हेलीपैड के पास पहुंचे थे। पीएम मोदी ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, "पश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए, यहां सिलीगुड़ी आइए। लोगों के दिलों-दिमाग में सिर्फ एक ही पार्टी है- भाजपा।" इससे पहले, उन्होंने सिलीगुड़ी की जनता से कहा, "आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा और सबसे बड़ी प्रेरणा है।

जब 140 करोड़ देशवासी, बंगाल का हर एक नागरिक मुझे इतना प्यार दे रहा है, इतना आशीर्वाद दे रहा है, तो मैं भी आपसे वादा करता हूं कि मैं भी आपके लिए अपने आप को हर पल खपा दूंगा। जियूंगा, तो आपके लिए जियूंगा, जूझता रहूंगा, तो आपके लिए जूझता रहूंगा।" सिलीगुड़ी की जनसभा में उमड़ी भीड़ को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "मुझे पक्का विश्वास है कि आज का ये दृश्य भी टीएमसी की नींद उड़ाने वाला है। सिलीगुड़ी की ये रैली टीएमसी के महाजंगलराज की दीवार गिराने वाली है। बंगाल की जनता टीएमसी सरकार से पल-पल और पाई-पाई का हिसाब मांग रही है।" ममता बनर्जी की पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "टीएमसी वालों कान खोलकर सुन लो, 4 मई के बाद भाजपा सरकार बनेगी और 15 साल का पाई-पाई का हिसाब देना पड़ेगा।"

उन्होंने कहा, "टीएमसी सरकार अपने 15 साल पूरे कर चुकी है। 15 साल में बर्बादी आपने देखी है। मैं यहां काफी नौजवानों को देख रहा हूं। इनमें से अधिकांश साथी 15 साल पहले शायद पहली कक्षा में पढ़ते होंगे और इस चुनाव में आप बंगाल का भविष्य तय करने जा रहे हैं, आप वोट करने जा रहे हैं। ये किसी के भी काम और करतूतों के मूल्यांकन का बहुत बड़ा समय होता है। लेकिन टीएमसी ने काम नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ काले कारनामे ही किए हैं।" अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, "सिलीगुड़ी नार्थ बंगाल का गेटवे है। लेकिन टीएमसी ने नार्थ बंगाल के इंफ्रास्ट्रक्चर को जान-बूझकर पीछे रखा। आपको कनेक्टिविटी हो, इंडस्ट्री हो, टूरिज्म हो, हर सेक्टर में उपेक्षा ही मिली। केंद्र सरकार ने जो पैसा भेजा, वो भी ये सिंडिकेट वाले ही हजम कर गए। हमारा सिलीगुड़ी भारत की सुरक्षा का भी प्रमुख द्वार है। सिलीगुड़ी कॉरिडोर सिर्फ शब्द नहीं है, मां भारती की भुजा है। लेकिन, जनता को याद रखना होगा कि टीएमसी ने तुष्टिकरण के लिए, वोटबैंक को खुश करने के लिए क्या किया था।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने आशा भोसले के निधन पर जताया गहरा शोक, बोले-यादें रहेंगी अमर

पीएम मोदी ने आशा भोसले के निधन पर जताया गहरा शोक, बोले-यादें रहेंगी अमर

आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों ने जताया दुख, कहा-‘उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई’

आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों ने जताया दुख, कहा-‘उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई’

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर सर्वसम्मति की अपील, पीएम मोदी ने दलों के नेताओं को पत्र लिखा

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर सर्वसम्मति की अपील, पीएम मोदी ने दलों के नेताओं को पत्र लिखा

तमिलनाडु चुनाव: भीषण गर्मी में बदला प्रचार का तरीका, सतर्क हुए नेता-कार्यकर्ता

तमिलनाडु चुनाव: भीषण गर्मी में बदला प्रचार का तरीका, सतर्क हुए नेता-कार्यकर्ता

गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत: एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति, एक दिन में 51.5 लाख से ज्यादा सिलेंडर वितरित

गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत: एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति, एक दिन में 51.5 लाख से ज्यादा सिलेंडर वितरित

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

ईरान-अमेरिका की वार्ता पर संजय राउत ने कसा तंज, बोले-टूटी नाव की तूफान से हुई टक्कर

ईरान-अमेरिका की वार्ता पर संजय राउत ने कसा तंज, बोले-टूटी नाव की तूफान से हुई टक्कर

भाजपा संसदीय दल ने जारी किया व्हिप, तीन दिनों तक सदन में सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य

भाजपा संसदीय दल ने जारी किया व्हिप, तीन दिनों तक सदन में सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य

राजस्थान में हीटवेव की दस्तक : बाड़मेर और कोटा में पारा 40°C के करीब, अगले 96 घंटे भारी

राजस्थान में हीटवेव की दस्तक : बाड़मेर और कोटा में पारा 40°C के करीब, अगले 96 घंटे भारी

आरएसएस और भाजपा की विचारधारा संविधान को कमजोर करना चाहती है : राहुल गांधी

आरएसएस और भाजपा की विचारधारा संविधान को कमजोर करना चाहती है : राहुल गांधी