Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं

19 अप्रैल, 2026 03:51 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि देशवासियों को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें सत्कर्म, दान और सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। यह अवसर हर किसी के जीवन में सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। सभी को अक्षय फल की प्राप्ति हो, यही कामना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की ढेरों शुभकामनाएं। उनसे हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा मिलती है। अतुलनीय पराक्रम और विवेक के प्रतीक भगवान परशुराम की कृपा से हर हृदय में नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास का संचार हो। उनका आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित करे।

गृह मंत्री अमित शाह ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अक्षय तृतीया के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकृति और संस्कृति के संगम का यह पावन पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां व समृद्धि लाए, माता लक्ष्मी से यह प्रार्थना है। गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट कर लिखा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। धर्मरक्षा और न्यायप्रियता के प्रतीक भगवान परशुराम से देशवासियों के कल्याण की कामना करता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वे हमारे लिए ज्ञान और पराक्रम के प्रतीक हैं। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से आप सबका का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो। भगवान परशुराम की जय!

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि समस्त देशवासियों को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य लाए। उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा कि भगवान श्री परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि समृद्धि, सौभाग्य और पुण्य प्राप्ति का प्रतीक, पावन पर्व अक्षय तृतीया की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री विष्णु जी एवं मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना है कि यह पावन तिथि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगलमयता का संचार करे तथा हर घर में आनंद और उन्नति का प्रकाश फैलाए।

सीएम योगी एक और पोस्ट में लिखा कि भगवान श्री विष्णु के छठवें अवतार, तप एवं पराक्रम के पावन प्रतीक, भगवान श्री परशुराम की जयंती की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‘आवेशावतार’ भगवान श्री परशुराम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में साहस, सद्बुद्धि और धर्मनिष्ठा का संचार हो तथा समाज में सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना सुदृढ़ हो।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज