Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री वैष्णव के भारत की परिवर्तनकारी सेमीकंडक्टर यात्रा पर एक लेख को किया साझा

03 सितंबर, 2025 09:08 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक लेख को साझा किया, जिसमें भारत की परिवर्तनकारी सेमीकंडक्टर यात्रा पर प्रकाश डाला गया है। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की परिवर्तनकारी सेमीकंडक्टर यात्रा पर लिखा है कि सेमीकॉन इंडिया शिखर सम्मेलन 2025 इस मार्ग की निरंतरता का प्रतीक है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर कहा कि आने वाले दशक में जैसे-जैसे भारत की सेमीकंडक्टर यूनिट्स बड़े पैमाने पर परिपक्व होती जाएंगी, वैसे-वैसे देश संपूर्ण सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन के लिए एक प्रतिस्पर्धी केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार होने लगेगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर अश्विनी वैष्णव के लेख को साझा किया है। केंद्रीय मंत्री वैष्णव के आर्टिकल में सेमीकंडक्टर को स्टील, बिजली, दूरसंचार, रसायन और परिवहन जैसे आधारभूत क्षेत्रों का हिस्सा माना गया है। वे लगभग हर उस चीज के अंदर छिपे हुए इंजन हैं, जिसका हम उपयोग करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि भविष्य में सेमीकंडक्टर का चलन बढ़ता ही जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स की हमारी अपनी खपत और उत्पादन अभूतपूर्व गति से बढ़ रहा है। भारत में आज 65 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन यूजर्स हैं और हमारा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सालाना 12 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच रहा है। साथ ही, देश एआई-बेस्ड सिस्टम, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर चिप्स की जरूरत वाले इलेक्ट्रिक वाहन भी विकसित कर रहा है। मांग और इनोवेशन, दोनों में यह वृद्धि भारत के लिए ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में अपनी जगह सुरक्षित करना जरूरी बनाती है।

आर्टिकल में कहा गया है, “दशकों से, भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में ‘छूट’ गया बताया जाता रहा है। अब यह बात सच नहीं रही। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत, 10 सेमीकंडक्टर प्लांट को मंजूरी दी गई है। इन प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आज, हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि पहली ‘मेड इन इंडिया’ चिप इसी वर्ष मार्केट में आ जाएगी। साणंद में एक इकाई में पायलट उत्पादन लाइन पहले ही शुरू हो चुकी है और एक वर्ष के भीतर, हमें उम्मीद है कि चार और यूनिट उत्पादन में लग जाएंगी। एप्लाइड मैटेरियल्स, लैम रिसर्च, मर्क और लिंडे जैसे वैश्विक दिग्गज कारखानों और सप्लाई चेन को समर्थन देने में निवेश कर रहे हैं। यह इकोसिस्टम दृष्टिकोण भारत में उद्योग के दीर्घकालिक विकास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान को दर्शाता है।”

हमारे प्रधानमंत्री का स्पष्ट दृष्टिकोण, कार्यान्वयन पर ध्यान, पेशेवरों के हाथों में निर्णय लेने की प्रक्रिया, वैश्विक सहयोग और राज्य सरकारों का मजबूत समर्थन जैसे कई कारकों के संयोजन से इतने कम समय में यह बड़ी सफलता मिली है। भारत की असली ताकत यानी उसके लोगों का दोहन करने के लिए नीतियां और निवेश महत्वपूर्ण हैं। वर्तमान में भारत में ग्लोबल डिजाइन वर्कफोर्स का 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है।

एक उद्योग अनुमान के अनुसार, अगले दशक की शुरुआत तक दुनिया में दस लाख से अधिक सेमीकंडक्टर पेशेवरों की कमी होने की आशंका है। भारत इस कमी को पूरा करने की तैयारी कर रहा है। 350 संस्थानों और स्टार्टअप्स के 60,000 से अधिक यूजर्स भारत सरकार द्वारा निःशुल्क प्रदान किए गए विश्वस्तरीय इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन (ईडीए) टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

स्टार्टअप्स मजबूत सरकारी समर्थन से भारत के चिप डिजाइन इकोसिस्टम को मजबूत बना रहे हैं। माइंडग्रोव टेक्नोलॉजीज, आईआईटी मद्रास द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित शक्ति प्रोसेसर पर आधारित आईओटी चिप्स विकसित कर रही है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित