Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु को जन्मदिन की बधाई दी

18 दिसंबर, 2025 05:34 PM

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु का आज गुरुवार को जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु गारू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह एक युवा नेता हैं जो नागरिक उड्डयन क्षेत्र में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं। उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।” केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको हमेशा स्वास्थ्य और दीर्घायु रखे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल में ऊर्जावान एवं कर्मठ साथी, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं! मैं भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”
केंद्रीय मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आप जो सक्रिय नेतृत्व दे रहे हैं, वह तारीफ के काबिल है। आपके शब्दों में जो स्पष्टता है और आप अपने काम में जो अनुशासन दिखाते हैं, वह सभी के लिए एक मिसाल है।”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर खुशियां लाए और आने वाला साल स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो।”
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु गारू, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम आपको स्वस्थ, लंबी और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दें।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु गारू को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ कहा कि केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। (इनपुट-आईएएनएस)

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी