Monday, July 06, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने कर्नाटक में एक दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर किया शोक व्यक्त, पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि देने की घोषणा

13 सितंबर, 2025 07:55 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के हासन में हुई एक दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शनिवार को प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट में कहा गया, “कर्नाटक के हासन में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं । प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे प्रधानमंत्री @narendramodi”

कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार शाम एक माल से लदे ट्रक ने गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना हसन जिले के हसन तालुका में मोसाले होसाहल्ली रेलवे फाटक के पास हुई। पुलिस के अनुसार, मोसाले होसाहल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रक चालक ने तेज गति से वाहन चलाकर गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल भीड़ को टक्कर मार दी।

वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को गणेश विसर्जन जुलूस में एक ट्रक के घुस जाने की दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया।मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ कि हासन में गणेश विसर्जन जुलूस में जा रहे लोगों पर एक ट्रक चढ़ गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। सरकार मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देगी। सरकार इस घटना में घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी। यह एक बेहद दर्दनाक त्रासदी है। आइए हम सभी इस दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हों।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित