Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू विधानसभा प्रश्नकाल : 9739 सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को दी ओल्ड पैंशन

राष्ट्रीय

पीएम मोदी जापान और चीन दौरे पर रवाना, बोले-राष्ट्रीय हितों को मिलेगी मजबूती

29 अगस्त, 2025 01:48 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार रात को जापान और चीन के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि ये यात्राएं भारत के राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को और मजबूत करेंगी तथा क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और सतत विकास में योगदान देंगी। यह प्रधानमंत्री मोदी की जापान की आठवीं यात्रा होगी। कल यानी शुक्रवार को वह जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पिछली बार मई 2023 में मोदी जापान गए थे। दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात जून 2025 में कनाडा में हुए जी7 शिखर सम्मेलन और 2024 में लाओस में 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। इस यात्रा में दोनों देश विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के अगले चरण को आकार देने पर काम करेंगे। इसमें आर्थिक और निवेश संबंधों का विस्तार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और सेमीकंडक्टर्स जैसी उभरती तकनीकों पर सहयोग और सांस्कृतिक व सभ्यतागत रिश्तों को मजबूत करने पर जोर रहेगा।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के बीच वार्ता और कार्यकारी रात्रिभोज होगा। दोनों नेता मियागी प्रीफेक्चर का दौरा भी करेंगे। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि इस यात्रा में रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार, तथा लोगों के बीच संपर्क जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी की समीक्षा की जाएगी। भारत और जापान 2014 से “स्पेशल स्ट्रैटेजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप” साझा कर रहे हैं, जो सभ्यतागत रिश्तों और क्षेत्रीय व वैश्विक दृष्टिकोण की समानता पर आधारित है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और जापान के उद्योगपतियों की बैठक भी होगी। इसमें क्वाड सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा व स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

जापान यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह उनका सात साल बाद चीन दौरा होगा और 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद पहली यात्रा होगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत एससीओ का सक्रिय और रचनात्मक सदस्य है और अध्यक्षता के दौरान नवाचार, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में नई पहल की गई है। उन्होंने कहा कि वह चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य नेताओं से मुलाकात की प्रतीक्षा कर रहे हैं।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही