Friday, May 22, 2026
BREAKING
भारत और साइप्रस ने वैश्विक व्यापार, कनेक्टिविटी को नया आकार देने में आईएमईसी की क्षमता पर की चर्चा जगुआर फाइटर जेट्स के स्पेयर पार्ट्स की कमी होगी खत्म, स्वदेशी समाधान तलाशने में जुटी वायुसेना लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 63 पैसे चढ़कर 95.73 पर बंद पीएम मोदी के घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने वाले अभियान से बढ़ेगी विदेशी मुद्रा आय और होटल निवेश: एचएआई भारत ने अफगानिस्तान को फिर भेजी मानवीय मदद, 20 टन जरूरी वैक्सीन की सप्लाई अजय राय के विवादित बयान पर सीएम योगी का कांग्रेस पर तंज, 'देशवासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति नहीं रही' 19वें रोजगार मेले में पीएम मोदी शनिवार को वितरित करेंगे 51,000 नियुक्ति पत्र पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ईंधन संकट के बीच कार पूलिंग पर दिया जोर गाय हमारी पूजनीय माता है और सारे हिंदुस्तानियों को उसका सम्मान करना चाहिए : अनिल विज बिना एक भी युनिट बिजली लिए सरकार ने तीस्ता कंपनी को लुटा डाला ₹1345 करोड़ : भूपेंद्र हुड्डा

राष्ट्रीय

पीएम मोदी के घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने वाले अभियान से बढ़ेगी विदेशी मुद्रा आय और होटल निवेश: एचएआई

22 मई, 2026 09:01 PM

तिरुवनंतपुरम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीयों से छुट्टियां मनाने, कॉन्फ्रेंस, शादी और अन्य आयोजनों के लिए देश के भीतर के पर्यटन स्थलों को चुनने की अपील ने भारत के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए बड़ा आर्थिक अवसर पैदा किया है। यह बात होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) ने कही।

उद्योग संगठन ने कहा कि घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री की पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता, धीमी आर्थिक वृद्धि और बदलते ट्रैवल पैटर्न अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार की तस्वीर बदल रहे हैं।

एचएआई के अनुसार, भारत के पास दुनिया के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल होने का बड़ा अवसर है। देश अवकाश, बिजनेस, मेडिकल और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में मजबूत पहचान बना सकता है, साथ ही विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या के जरिए विदेशी मुद्रा भंडार को भी मजबूत कर सकता है।

संगठन ने कहा कि यह पहल केवल भारतीयों को देश में घूमने के लिए प्रोत्साहित करने तक सीमित नहीं है।

इससे होटल, रिसॉर्ट, कन्वेंशन सेंटर, वेलनेस रिट्रीट और पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश की संभावना बनेगी, जिससे शहरी और ग्रामीण भारत दोनों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और रेडिसन होटल ग्रुप के दक्षिण एशिया चेयरमैन के.बी. काचरू ने कहा, "आने वाले वर्षों में भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की वृद्धि में विदेशी पर्यटकों की भूमिका बेहद अहम होगी।"

उन्होंने कहा, "भारत के पास विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और शानदार अनुभवों के साथ खुद को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने का मौका है।"

एचएआई ने कहा कि स्थिर लोकतंत्र, सांस्कृतिक विविधता और बेहतर होते इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से भारत वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित और अनुभव-आधारित पर्यटन स्थलों की तलाश कर रहे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आकर्षित कर रहा है।

संगठन ने कहा कि विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल, खानपान, स्वास्थ्य सेवाओं, परिवहन, रिटेल और मनोरंजन क्षेत्रों में खर्च बढ़ेगा, जिससे भारत की विदेशी मुद्रा आय में बड़ा इजाफा हो सकता है।

उद्योग संगठन का अनुमान है कि लगातार बढ़ते पर्यटन से आने वाले वर्षों में पर्यटन से जुड़ी विदेशी मुद्रा आय में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

एसोसिएशन को उम्मीद है कि घरेलू पर्यटन की बढ़ती मांग से मिड-मार्केट, प्रीमियम और लग्जरी होटल, क्रूज, हेरिटेज पर्यटन स्थल, धार्मिक पर्यटन सर्किट और एमआईसीई इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश तेजी से बढ़ेगा।

उद्योग जगत के नेताओं का मानना है कि इससे भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में दीर्घकालिक विदेशी निवेश, वैश्विक विशेषज्ञता और तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।

काचरू ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में विदेशी निवेश से निर्माण, लॉजिस्टिक्स, टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों को भी फायदा होगा और बड़े पैमाने पर स्थायी रोजगार पैदा होंगे।

एचएआई ने जोर देकर कहा कि भारत के 'विजन 2047' रोडमैप के तहत इस सेक्टर की पूरी क्षमता को सामने लाने के लिए तेज मंजूरी प्रक्रिया, स्पष्ट नियम और लक्षित प्रोत्साहन बेहद जरूरी होंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत और साइप्रस ने वैश्विक व्यापार, कनेक्टिविटी को नया आकार देने में आईएमईसी की क्षमता पर की चर्चा

भारत और साइप्रस ने वैश्विक व्यापार, कनेक्टिविटी को नया आकार देने में आईएमईसी की क्षमता पर की चर्चा

जगुआर फाइटर जेट्स के स्पेयर पार्ट्स की कमी होगी खत्म, स्वदेशी समाधान तलाशने में जुटी वायुसेना

जगुआर फाइटर जेट्स के स्पेयर पार्ट्स की कमी होगी खत्म, स्वदेशी समाधान तलाशने में जुटी वायुसेना

भारत ने अफगानिस्तान को फिर भेजी मानवीय मदद, 20 टन जरूरी वैक्सीन की सप्लाई

भारत ने अफगानिस्तान को फिर भेजी मानवीय मदद, 20 टन जरूरी वैक्सीन की सप्लाई

अजय राय के विवादित बयान पर सीएम योगी का कांग्रेस पर तंज, 'देशवासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति नहीं रही'

अजय राय के विवादित बयान पर सीएम योगी का कांग्रेस पर तंज, 'देशवासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति नहीं रही'

19वें रोजगार मेले में पीएम मोदी शनिवार को वितरित करेंगे 51,000 नियुक्ति पत्र

19वें रोजगार मेले में पीएम मोदी शनिवार को वितरित करेंगे 51,000 नियुक्ति पत्र

मेघालय के समग्र विकास के लिए शिक्षा ही कुंजी है : सीएम कोनराड संगमा

मेघालय के समग्र विकास के लिए शिक्षा ही कुंजी है : सीएम कोनराड संगमा

भारत-साइप्रस संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा, निवेश दोगुना करने का लक्ष्य: पीएम मोदी

भारत-साइप्रस संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा, निवेश दोगुना करने का लक्ष्य: पीएम मोदी

पीएम मोदी की अपील पर सिंधिया ने पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करने का किया आग्रह

पीएम मोदी की अपील पर सिंधिया ने पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करने का किया आग्रह

Quad Foreign Ministers’ Meeting: जयशंकर के निमंत्रण पर भारत पहुंचेंगे अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री

Quad Foreign Ministers’ Meeting: जयशंकर के निमंत्रण पर भारत पहुंचेंगे अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री

भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने PM मोदी के साथ सेल्फी ली

भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने PM मोदी के साथ सेल्फी ली