Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का असर, त्रिपुरा में 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

14 मई, 2026 11:21 AM

अगरतला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद त्रिपुरा सरकार ने राज्य के 50 प्रतिशत ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया है। सरकार का कहना है कि इससे ईंधन की बचत होगी और सरकारी खर्च भी कम होगा। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद आया है, जिसमें उन्होंने लोगों और संस्थानों से ईंधन बचाने और जहां संभव हो, वहां घर से काम करने की सलाह दी थी। त्रिपुरा सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि हर दिन केवल 50 प्रतिशत ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारी ही दफ्तर आएं। बाकी कर्मचारियों को घर से काम करना होगा। इसके लिए साप्ताहिक रोस्टर तैयार किया जाएगा, ताकि कर्मचारी बारी-बारी से ऑफिस आएं। सरकार ने यह भी कहा है कि पहले हफ्ते में उन कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए जो दफ्तर के पास रहते हैं, ताकि आने-जाने में कम ईंधन खर्च हो।

जो कर्मचारी घर से काम करेंगे, उन्हें फोन और ऑनलाइन माध्यमों से हर समय उपलब्ध रहना होगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत दफ्तर भी बुलाया जा सकता है। सरकार ने यह निर्देश भी दिया है कि यही व्यवस्था सरकारी उपक्रमों, स्थानीय निकायों और अन्य स्वायत्त संस्थाओं में भी लागू की जाए।

हालांकि यह आदेश जरूरी और आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। यानी अस्पताल, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अगले निर्देश तक जारी रहेगा।

दक्षिण त्रिपुरा जिला प्रशासन में इस व्यवस्था पर काम भी शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो दूसरे राज्य भी इसी तरह के कदम उठा सकते हैं। कोरोना काल के बाद वर्क फ्रॉम होम का तरीका पहले ही काफी लोकप्रिय हो चुका है और अब इसे ईंधन बचत और खर्च कम करने के उपाय के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे