Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

राष्ट्रीय

'पिता का नाम छिपाने में क्यों शर्म आ रही', तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री मोदी की तीखी टिप्पणी

03 नवंबर, 2025 06:56 PM

कटिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें 'जंगलराज का युवराज' बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजद के पोस्टरों में लालू प्रसाद यादव की छोटी तस्वीरों को लेकर भी कटाक्ष किया है।

बिहार के कटिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जो सालों साल तक मुख्यमंत्री रहे, बिहार में जंगलराज लाए, उनकी तस्वीरें राजद-कांग्रेस के पोस्टर से या तो गायब हैं या एक कोने में बहुत छोटी लगाई हैं, जो दूरबीन से भी नहीं दिखती हैं।"

राजद पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "जो इतने बड़े नेता (लालू प्रसाद यादव) थे, जिनके परिवार के सारे लोग चुनाव के मैदान में हैं, फिर ये छुपन-छुपाई क्यों हो रही है? पिता का नाम छिपाने में शर्म क्यों आ रही है? वह कौन-सा पाप है, जिसको राजद के लोगों को बिहार की जनता से छिपाना पड़ रहा है?"

महागठबंधन में तकरार पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद के पोस्टरों से कांग्रेस लगभग गायब है। कांग्रेस को कट्टा दिखाकर मुख्यमंत्री का उम्मीदवार भी घोषित करा लिया। अब कांग्रेस को उसकी हैसियत भी दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के नामदार पिछले हफ्तों तक बिहार में बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, उनकी तस्वीर और दावों को पोस्टर और घोषणापत्र में राजद ने बोना बना दिया है।"

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जो वादे और घोषणाएं राजद के नेता कर रहे हैं, कांग्रेस के लोग ही उन पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। पीएम मोदी बोले, "घोषणापत्र के बारे में जब मीडिया के लोग कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछते हैं, तो कांग्रेस वालों का जवाब होता है कि इस बारे में 'जंगलराज के युवराज' से सवाल पूछो।"

प्रधानमंत्री मोदी ने एक और उदाहरण देते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस, दोनों के बीच लंबे समय से भीषण झगड़ा चल रहा है। कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया, ताकि बिहार के लोग राजद पर गुस्सा उतारें और उसे पराजित करें।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने अपने-अपने राज्यों में बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक शब्द बोले। उन्हें कांग्रेस ने जानबूझकर उन्हें बिहार में चुनाव प्रचार के लिए बुलाया है। कांग्रेस जानती है कि इस बार राजद हार गई तो उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी। इससे राजद के वोटबैंक पर कांग्रेस कब्जा कर लेगी।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

अमित शाह ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’, बंगाल में 15 साल के शासन पर उठाए गंभीर सवाल

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

इंडिया गेट-कर्तव्य पथ पर भीड़ कम करने के लिए सख्ती शुरू, रेड लाइट कैमरों से होगा चालान

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल में बुलडोजर की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अभिषेक बनर्जी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के बीच भारत आ रहे दो और तेल जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की संभावना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने IAS और IPS अधिकारियों के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की विधानसभा में हुई कड़ी निंदा, भाजपा ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के कारण आज पूरा विश्व गहरी चिंता में है : पीएम मोदी