Wednesday, April 30, 2025
BREAKING
हरियाणा में हिमाचल के 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर PM की सेना को खुली छूट, हाई लेवल मीटिंग में बोले मोदी, टारगेट, समय और तरीका आप तय करें पहलगाम आतंकी हमले से उत्पन्न स्थिति पर नजर रख रहा है अमरीका: टैमी ब्रूस कोलकाता के ऋतुराज होटल में लगी आग, 14 लोगों की मौत LOC पर पाकिस्तान ने लगातार 6वें दिन की गोली गोलीबारी, भारत ने दिया माकूल जवाब पाकिस्तान के लिए बंद होंगे भारत के हवाई क्षेत्र फर्जी निकला कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, CBI के बाद ED ने भी सुरेश कलमाड़ी और अन्यों को दी क्लीन चिट IPL 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाडिय़ों को भाया धर्मशाला IPL 2025 : अकेले ही धर्मशाला पहुंचे लखनऊ टीम के कैप्टन ऋषभ पंत एटीएम से 100-200 के नोट भी निकलेंगे

हिमाचल

पांगी की महिलाओं को 1500 रुपए, एक साथ मिलेंगी तीन किस्तें, सुक्खू ने किया ऐलान

15 अप्रैल, 2025 01:07 PM

पांगी: हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिलाओं को खुश कर दिया है। चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी में हिमाचल दिवस पर पहली बार राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पांगी क्षेत्र की 2200 से ज्यादा महिलाओं के लिए 1500-1500 रुपए देने की घोषणा की। 1500 रुपए की तीन किश्तें एक साथ दी जाएंगी। इसके अलावा सीएम ने कहा कि इस साल सरकार 25 हजार युवाओं को रोजगार देगी। सीएम ने पांगी को हिमाचल प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती का सब डिवीजन बनाने की भी घोषणा की। सीएम ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों की संपत्ति को गिराया जाएगा। सीएम सुक्खू ने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या जनजातीय क्षेत्र के लोगों के बीच बिताई। वह प्रदेश की स्थापना के 77वर्षों के सफर में आज तक हिमाचल दिवस से पूर्व संध्या पर ट्राइबल क्षेत्र पांगी में रुकने वाले पहले सीएम बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

हिमाचल दिवस की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास की इस यात्रा में आपका स्नेह, सहयोग और विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आपकी भागीदारी से ही राज्य आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जनकल्याण के लिए हमारी सरकार की योजनाएँ हर व्यक्ति तक पहुँच रही हैं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस के इस अवसर पर हम सब मिलकर प्रदेश को सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हरियाणा में हिमाचल के 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर

हरियाणा में हिमाचल के 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने वन मित्रों के लिए जारी किया प्रशिक्षण मैन्युअल, डीएफओ बनाए निगरानी अधिकारी

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने वन मित्रों के लिए जारी किया प्रशिक्षण मैन्युअल, डीएफओ बनाए निगरानी अधिकारी

Bilaspur: पंजाब से हिमाचल में नशा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार, चिट्टे की खेप भी बरामद

Bilaspur: पंजाब से हिमाचल में नशा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार, चिट्टे की खेप भी बरामद

Mandi: जाहू-मंडी रोड पर भोलूघाट के समीप यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, 15 यात्रियाें को आईं चोटें

शिमला में सजी 'हिम विद्युत सांस्कृतिक संध्या', हिमाचल की संस्कृति में रंगे देशभर के खिलाड़ी

शिमला में सजी 'हिम विद्युत सांस्कृतिक संध्या', हिमाचल की संस्कृति में रंगे देशभर के खिलाड़ी

Sirmaur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, सुक्खू को बताया 'बंद करने वाला मुख्यमंत्री'

Sirmaur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, सुक्खू को बताया 'बंद करने वाला मुख्यमंत्री'

Shimla: प्रदेश के 100 स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम की तैयारी

Shimla: प्रदेश के 100 स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम की तैयारी

IPL क्रेज: 45 मिनट में बिक गईं मैच की सबसे सस्ती टिकटें

IPL क्रेज: 45 मिनट में बिक गईं मैच की सबसे सस्ती टिकटें

Shimla: उद्योगों से निकलने वाले कबाड़ से करोड़ों कमाएगी सरकार

Shimla: उद्योगों से निकलने वाले कबाड़ से करोड़ों कमाएगी सरकार