मुंबई : एटली की फिल्म 'राका' के ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर उत्साह की लहर दौड़ गई है। अपनी सिग्नेचर स्केल और इम्पैक्टफुल स्टोरीटेलिंग के लिए पहचाने जाने वाले एटली ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। घोषणा के कुछ ही पलों में दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करनी शुरू कर दीं, जहां कई लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि एटली हमेशा सीमाओं से आगे सोचते हैं। एक यूज़र ने लिखा, "एटली, 'राका' के साथ ग्लोबल स्टेज सेट कर रहे हैं और यह एक जबरदस्त सफर होने वाला है। उनका विज़न पहले से भी कहीं बड़ा है!" इस कमेंट के ज़रिए इस बात का पता आसानी से लगाया जा सकता है कि फिल्म को लेकर शुरुआती माहौल बन चुका है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एटली की वर्ल्ड-बिल्डिंग को लेकर एक कॉमन थीम देखने को मिली। एक ट्वीट में लिखा गया है, “एटली को सबसे अलग बनाती है उनकी वर्ल्ड-बिल्डिंग। 'राका' सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि एक ऐसा सिनेमैटिक वर्ल्ड है, जो बेहद रॉ और असली महसूस होता है।”
फिलहाल इस ट्वीट से ये बात साफ़ हो जाती है कि शुरुआती झलक ने ही दर्शकों को 'राका' के स्केल और इमर्शन का एहसास करा दिया है। फिलहाल अल्लू अर्जुन के साथ उनकी यह कोलैबोरेशन भी बज़ को और बढ़ा रही है, जहां फैंस स्टार के एक नए अवतार की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही, कई लोगों ने एटली की उस क्षमता की भी तारीफ की, जिसमें वे बिना ज्यादा एक्सपोज़र के भी बड़ा इम्पैक्ट क्रिएट करते हैं।
एक यूज़र ने लिखा, “एटली के साथ हमेशा शोर से ज्यादा इम्पैक्ट मायने रखता है… और 'राका' ने वो इम्पैक्ट पहले ही दे दिया है।” दिलचस्प बात यह है कि 'राका' को पहले से ही एक ग्लोबल एम्बिशन वाली फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है और इसके मद्देनज़र एक और यूज़र ने लिखा है, “एटली ग्लोबल स्टेज सेट कर रहे हैं और 'राका' के साथ वह अपनी पिछली सभी फिल्मों से भी बड़े स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य रख चुके हैं। यह वाकई बहुत बड़ा होने वाला है!” कई नेटिज़न्स ने एटली के मजबूत फर्स्ट इम्प्रेशन्स की भी सराहना की है।
एक ट्वीट में कहा गया है, "राका' के ऐलान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि एटली पहले इम्प्रेशन के किंग क्यों हैं। इसकी मिस्ट्री, फर और दांत जैसे डिटेल्स, इन सबने मिलकर एक ऐसी दुनिया बनाई है, जो दिल से लोकल लगती है, लेकिन असर में पूरी तरह ग्लोबल है।।” ओवरऑल सेंटिमेंट को समेटते हुए एक यूज़र ने लिखा है, “एटली जो भी बनाते हैं, उसमें एक बड़ा और भव्य एहसास होता है। 'राका' पहले से ही एक ऐसे सिनेमैटिक इवेंट की तरह लग रही है, जो दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ने वाली है।”
फिलहला जैसे-जैसे चर्चाएं तेज हो रही हैं, दर्शकों की जिज्ञासाएं और बढ़ रही हैं क्योंकि शुरुआत में ही 'राका' ने एक मजबूत छाप छोड़ दी है, जो एटली की उस पहचान को और मजबूत करती है, जहां वे स्केल, इमोशन और ग्लोबल अपील को बेहतरीन तरीके से साथ लाते हैं।